26एमएनपी-19-नवोदय भोगांव में वालीबॉल खिलाड्यिं की सैंपल की व्यवस्था करती स्वास्थ्य विभाग की टीम
- फोटो : MAINPURI
भोगांव। क्वारंटीन हाउस भोगांव से कुरावली के भरतपुर निवासी 22 वालीबॉल खिलाड़ियों सहित कुल 30 लोगों के सैंपल जांच के लिए भेजे गए। भरतपुर निवासी संक्रमित व्यक्ति वालीबॉल खिलाड़ी था।
जिला प्रशासन के सहयोग से स्वास्थ्य विभाग की टीम कुरावली के भरतपुर गांव से 22 वालीबॉल खिलाड़ियों को लेकर क्वारंटीन हाउस पहुंची। बताया गया कि भरतपुर निवासी संक्रमित युवक वॉलीबाल खिलाड़ी है। उसने कई दिनों तक गांव के 22 लोगों के साथ वॉलीबाल खेली। ऐसे में अब इन 22 लोगों के सैंपल जांच के लिए भेजे गए हैं।
वहीं करहल क्षेत्र से भी आगरा से लौटे चिकित्सक के परिजनों के संपर्क में आने वाले आठ लोगों के सैंपल जांच के लिए मेडिकल कॉलेज सैफई भेजे गए। नवोदय विद्यालय, भोगांव में तैनात डॉ. राकेश कुमार ने बताया कि जांच के सैंपल भेजे जाने वाले लोगों को क्वारंटीन हाउस में रखा गया है। वहीं सीएचसी प्रभारी डॉ. अमित भारती ने बताया कि आइसोलेशन वार्ड में सभी 21 मरीज सुरक्षित हैं उनकी नियमित जांच और उपचार चल रहा है।