फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मलेरिया निरीक्षक, प्रोवेशन कार्यालय कर्मी सहित 28 मिले नए कोरोना संक्रमित

विज्ञापन
विज्ञापन
कासगंज। जिला में कोरोना संक्रमण लगातार रफ्तार पकड़ रहा है। मंगलवार को मलेरिया निरीक्षक, प्रोवेशन कार्यालय के कर्मचारी समेत 28 लोग कोरोना पॉजिटिव पाए गए हैं। इससे कोरोना संक्रमितों का आंकड़ा बढ़कर 698 पहुंच गया है।
विज्ञापन

स्वास्थ्य विभाग की टीम ने 986 लोगों की एंटीजन किट से जांच कराई। इसमें 22 लोग कोरोना संक्रमित पाए गए। इन संक्रमितों में मलेरिया इंस्पेक्टर प्रमोद कुमार सहित 12 लोग कासगंज में संक्रमित मिले। सोरों में 4, पटियाली में 3, अमांपुर में 2 व गंजडुंडवारा में 1 संक्रमित शामिल रहा।
अलीगढ़ से आरटीपीसीआर की प्राप्त हुई रिपोर्ट मे कासगंज व सहावर के दो-दो लोग संक्रमित निकले। सोमवार को देर रात प्राप्त हुई रिपोर्ट में प्रोवेशन कार्यालय के कर्मचारी व एक अन्य व्यक्ति संक्रमित मिला। सभी संक्रमितों को स्वास्थ्य विभाग ने आइसोलेट किया है।
विज्ञापन

जिला में मलेरिया इंस्पेक्टर सहित 26 नए मामले सामने आए। रात में आरटीपीसीआर के दो मामले सामने आए इनमें प्रोवेशन कार्यालय का एक कर्मचारी शामिल है। सभी संक्रमितों को आइसोलेट किया गया है। -डॉ. प्रतिमा श्रीवास्तव सीएमओ
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें