कासगंज। कोरोना को लेकर लोगों में बढ़ती लापरवाही ने संक्रमण की रफ्तार को बढ़ा दी है। प्रतिदिन ही नए मामले सामने आ रहे हैं। जुलाई के मुकाबले अगस्त में 1.59 प्रतिदिन के औसत से संक्रमण फैलने की रफ्तार में वृद्धि हुई है।
जिले में 13 अप्रैल को पहली बार तीन लोगों में कोरोना की पुष्टि हुई थी। जून माह तक हालत काबू में रहे। 68 दिन की अवधि में 71 लोग ही संक्रमित पाए गए। जुलाई माह में अनलॉक 2 शुरू होने के साथ ही लोगों में लापरवाही बढ़ना भी शुरू हो गई, तो संक्रमण ने भी रफ्तार पकड़ना शुरू कर दिया।
जून तक प्रतिदिन 1.04 के औसत से संक्रमित मिल रहे थे। जुलाई में 9.58 प्रतिदिन के औसत से संक्रमित सामने आए, जिससे इस माह में 306 लोग संक्रमित मिले थे। अगस्त में अनलॉक-3 लागू होने के बाद तो लोग पूरी तरह से बेपरवाह हो गए। मास्क आदि का उपयोग करने में भी लापरवाही करे लगे। इसी का नतीजा है कि अगस्त के 23 दिनों में अब कर 11.39 प्रतिदिन के औसत 263 लोग संक्रमित मिल चुके हैं। इनमें से 91 मरीज तो 5 दिन में ही पॉजिटिव आए हैं।
फैक्ट फाइल
30 जून तक संक्रमित 71
जुलाई माह में संक्रमित 306
अगस्त माह में अब तक संक्रमित 262
अब तक कुल जांच 41943
कोविड-19 के संक्रमण से बचने के लिए हर किसी को बचाव करना जरूरी है, कोरोना पॉजिटिव के कई मामले पिछले दिनों से प्रकाश में आए हैं। इनमें सभी आयु वर्ग के लोग शामिल हैं। कोरोना संक्रमण के बढ़ते मामले चिंता का विषय है। इसलिए गाइडलाइन का पालन आवश्यक है-डॉ. प्रतिमा श्रीवास्तव, मुख्य चिकित्सा अधिकारी