फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

होम आइसोलेशन में चल रहे युवक ने निजी अस्पताल में कराया पत्नी का प्रसव

विज्ञापन
विज्ञापन
कासगंज। कोरोना संक्रमित होम आइसोलेसन में नियमों का उल्लंघन कर रहे हैं। शहर निवासी एक कोरोना पॉजिटिव युवक होम आइसोलेशन के दौरान पत्नी को प्रसव कराने के लिए नर्सिंगहोम ले गया। नोडल अधिकारी के निरीक्षण में मामले का खुलासा होने के बाद आरोपी युवक पर मामला दर्ज करवा कर नर्सिंगहोम को सील कर दिया गया है।
विज्ञापन

अशोक नगर निवासी रिंकू यादव पुत्र दिनेश यादव 17 अगस्त को कोरोना संक्रमित पाया गया। उसने विभाग से होम आइसोलेसन की सुविधा ले ली। 21 अगस्त को उसकी पत्नी सुमन को प्रसव पीड़ा हुई तो वह उसे सोरों गेट के एक नर्सिंगहोम ले गया। वहां महिला को बिना किसी जांच के ही भर्ती कर लिया गया। वहां ऑपरेशन से उसने एक बच्चे को जन्म दिया।
इसी दौरान नोडल अधिकारी कोरोना उपमुख्य चिकित्साधिकारी डा. अविनाश अचानक नर्सिग होम का निरीक्षण करने पहुंच गए। तभी किसी ने उन्हें युवक के कोरोना संक्रमित होने की जानकारी दी। वह जब वहां पहुंचे तो युवक पत्नी के बेड पर बैठ मिला। इस लापरवाही पर स्वास्थ्य विभाग ने उसके खिलाफ एफआईआर दर्ज करवा कर उसे जिला अस्पताल में आईसोलेट कर दिया है। साथ ही नर्सिंग होम संचालिका को भी कोरोना महामारी के निर्देशों के उल्लंघन का दोषी माना गया। इसके चलते नर्सिंग होम को अग्रिम आदेश तक के लिए सील कर दिया गया।
विज्ञापन

आठ दिन बाद भी नहीं मिली होम आइसोलेशन से भागी महिला
कासगंज। सहावर क्षेत्र के गांव बोंदर से आठ दिन पूर्व होम आइसोलेशन से भागी महिला को पुलिस अभी तक नहीं पकड़ पाई है। उसकी गिरफ्तारी के लगातार प्रयास किए जा रहे हैं। अहमद अली और उनकी पत्नी सलमा के कोरोना संक्रमित पाए जाने के बाद पति को तो जिला अस्पताल में भर्ती कर दिया गया, लेकिन पत्नी को होम आइसोलेशन की सुविधा दे दी गई, लेकिन महिला 15 अगस्त को होम आइसोलेशन से भाग गई। इसके बाद स्वास्थ्य विभाग ने उसके खिलाफ मामला दर्ज करा दिया, लेकिन अभी तक पुलिस महिला को पकड़ने में सफलता नहीं मिली है।
वर्जन
कोरोना संक्रमित युवक के होम आइसोलेशन की सुविधा के नियमों का उल्लंघन करने पर उसके खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कराई है। वहीं नर्सिंग होम को संक्रमण फैलने की संभावना को देखते हुए अग्रिम आदेशों तक के लिए सील कर दिया है। -डा. अविनश नोडल अधिकारी उप मुख्य चिकित्साधिकारी
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें