फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

भाजपा प्रदेश कार्यकारिणी में समाज के नेताओं को स्थान न देने पर आक्रोशित हुए कायस्थ

विज्ञापन
विज्ञापन
टूंडला। भारतीय जनता पार्टी के प्रदेशाध्यक्ष स्वतंत्रदेव सिंह द्वारा शनिवार को जारी की गई प्रदेश कार्यकारिणी में कायस्थ समाज के नेता को पद न दिए जाने पर समाज ने आक्रोश प्रकट किया। इस दौरान समाज के नेताओं ने भाजपा को सबक सिखानेे की बात कही।
विज्ञापन

टूंडली में हटीले हनुमान मंदिर के चित्रगुप्त भगवान परिसर में आहूत बैठक में कायस्थ समाज ने एक स्वर में आगामी चुनावों में भाजपा का बहिष्कार करने की बात कही। मंडल प्रभारी आदर्श श्री चित्रगुप्त सामाजिक संगठन के दीपेश श्रीवास्तव ने कहा कि कायस्थ समाज बुद्धिजीवी समाज है और हमेशा से भाजपा का साथ देता आया है।
बिना किसी लोभ लालच के समाज ने भाजपा को हर बार वोट किया लेकिन भाजपा ने प्रदेश की कार्यकारिणी में एक भी कायस्थ को स्थान न देकर समाज का घोर अपमान किया है। हालांकि भाजपा में एक से बढ़कर एक कायस्थ समाज के नेता हैं। प्रदेश महासचिव मनीष श्रीवास्तव ने कहा कि कायस्थ समाज अब बंधुआ मजदूर नहीं रहेगा।
विज्ञापन

आगामी चुनाव में कायस्थ समाज अपना वजूद दिखाएगा। आगामी चुनाव में कायस्थ समाज सिर्फ उसी दल का साथ देगा, जो सम्मान देगा। भाजपा ने अभी तक किसी भी मनोनीत सदस्यों में कायस्थ समाज के नेता को कोई स्थान नहीं दिया और न प्रदेश कार्यकारिणी में शामिल किया। बैठक में जय श्रीवास्तव, दर्श श्रीवास्तव, अंश श्रीवास्तव, नितिन श्रीवास्तव, दीपक सक्सेना, गोलू कुलश्रेष्ठ, सुनील भटनागर, सार्थक श्रीवास्तव, मनोज सक्सेना, धीरज श्रीवास्तव आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें