कासगंज। जिले में कोरोना संक्रमण थमने का नाम नहीं ले रहा। बुधवार को 16 नए मामले सामने आ गए। इससे जिले में संक्रमितों का आंकड़ा बढ़ कर 422 हो गया है।
स्वास्थ्य विभाग की टीम ने जिले में 1256 लोगों की एंटीजन किट से जांच कराई। इसमें में 9 लोग कोरोना संक्रमित पाए गए। इनमें 4 सोरों में, 3 पटियाली में, 2 सहावर के हैं। मंगलवार देर रात प्राप्त हुई रिपोर्ट में जिले में अलग अलग 4 लोग संक्रमित निकले।
बुधवार को देर रात आई रिपोर्ट में तीन अन्य लोग कोरोना पॉजिटिव मिले हैं। सभी संक्रमितों को जिला अस्पताल में आइसोलेट किया गया है। उनके परिजनों को क्वारंटीन करवा दिया गया है। स्वास्थ्य विभाग सभी की हिस्ट्री तैयार करवा रहा है।
आंकड़े की नजर में
422 कुल संक्रमित
99 सक्रिय मरीज
323 मरीज ठीक हुए
जिले में कोरोना संक्रमण के जो नए मामले सामने आए हैं उन सभी को जिला अस्पताल में आइसोलेट किया गया है। उनके परिजनों को क्वारंटीन कर दिया है। - डॉ. प्रतिमा श्रीवास्तव, सीएमओ