फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कल से नियमित खुलेंगे जनपद के सभी न्यायालय

विज्ञापन
विज्ञापन
कासगंज। जिला विधिक सेवा प्राधिकरण की अध्यक्ष जनपद न्यायधीश ज्योत्सना शर्मा के निर्देश के अनुसार जनपद के सभी न्यायालय एवं ग्राम न्यायालय पटियाली सोमवार से खुलेंगे। जिला सचिव चेतना सिंह ने बताया कि 8 जून से सभी न्यायालयों में न्यायिक कार्य किए जाएंगे।
विज्ञापन

अपर जनपद न्यायाधीश/विशेष न्यायाधीश पॉक्सो एक्ट तथा अपर मुख्य न्यायिक दंडाधिकारी के न्यायालय का जेआईटीएसआई साफ्टवेयर से संचालित वर्चुअल कोर्ट के माध्यम से न्यायालय का कार्य संपादित किया जाएगा। जिला कारागार में निरूद्ध ऐसे बंदियों से संबंधित रिमांड कार्य एवं अन्य न्यायिक कार्य केवल वीडियो कांफ्रेंसिंग के माध्यम से ही होगा।
वीडियो कांफ्रेंसिंग में कोई तकनीकि बाधा उत्पन्न होने पर वैकल्पिक माध्यम का प्रयोग किया जा सकेगा। उन्होंने कहा कि सभी पीठासीन अधिकारी न्यायालय कक्ष में सुनवाई के समय वादकारी, अधिवक्ता पक्षकारों आदि के प्रवेश को सामाजिक दूरी बनाये रखेंगे। कोविड-19 से बचाव के लिए उच्च न्यायालय, केंद्र सरकार एवं राज्य सरकार द्वारा पारित दिशा-निर्देशों का पालन किया जाएगा। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें