महर्षिपुरम में रहने वाले एक व्यक्ति (35) ने 12 जनवरी को आईएसबीटी पर कोरोना की जांच कराई। उसने बताया कि उसकी एंटीजन रिपोर्ट पॉजिटिव आई। जिसके बाद वह घर में क्वारंटीन हो गया।
आगरा स्वास्थ विभाग की ओर से कोरोना की एक जांच की दो आरटीपीसीआर रिपोर्ट दी गई है। पहले नेगेटिव रिपोर्ट दी गई। बाद उस रिपोर्ट को बदलकर पॉजिटिव कर दिया गया।
विज्ञापन
महर्षिपुरम में रहने वाले एक व्यक्ति (35) ने 12 जनवरी को आईएसबीटी पर कोरोना की जांच कराई। उसने बताया कि उसकी एंटीजन रिपोर्ट पॉजिटिव आई। जिसके बाद वह घर में क्वारंटीन हो गया। 13 जनवरी की रात करीब 9:00 बजे आरटीपीसीआर की रिपोर्ट (सैंपल आईडी-1000661152) देखी तो वह नेगेटिव थी। इस पर उसने 14 से काम पर जाना शुरू कर दिया। परिवार के बाकी सदस्यों के साथ बैठने-उठने लगा। 15 जनवरी को दोपहर करीब 2:00 बजे उसके घर स्वास्थ्य विभाग की टीम पहुंची और व्यक्ति को कोरोना पॉजिटिव बताते हुए निर्धारित दवाओं का पैकेट दिया। इसके बाद जांच कराने वाले व्यक्ति ने दोबारा पोर्टल पर जाकर अपनी आरटीपीसीआर की जांच रिपोर्ट देखी तो उसमें पॉजिटिव लिखा हुआ था।
मिसमैच होने से पहले रिपोर्ट नेगेटिव अपलोड हो गई होगी
'मिस मैच होने से आरटीपीसीआर रिपोर्ट पहले नेगेटिव अपलोड हो गई होगी। संक्रमित व्यक्ति को स्वास्थ्य विभाग की ओर से उपलब्ध कराई गई दवाओं का सेवन करना चाहिए और दिशानिर्देशों का पालन करना चाहिए। - डॉ. अरुण श्रीवास्तव, मुख्य चिकित्सा अधिकारी