फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कोरोना जांच के लिए शहर नहीं जाएंगे ग्रामीण, इन सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्रों पर लिए जाएंगे सैंपल

Sun, 12 Jul 2020 04:33 PM IST
Abhishek Saxena न्यूज डेस्क, अमर उजाला, फिरोजाबाद

सार

  • गांव की सुविधा के लिए स्वास्थ्य विभाग ने लिया निर्णय
  • अब गांव के लोगों को नहीं लगानी पड़ेगी शहर की दौड़
विज्ञापन
कोरोना वायरस की जांच - फोटो : Amar Ujala
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

फिरोजाबाद में कोरोना की जांच बढ़ा दी गई है। अब जिले के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्रों पर भी कोरोना की जांच शुरू कर दी गई है। ऐसे में गांव के लोगों को जांच के लिए शहर की ओर नहीं दौड़ना पड़ेगा। 
विज्ञापन


जनपद में नौ में से सात सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्रों पर सैंपल कलेक्शन की व्यवस्था की गई है। इन केंद्रों से सैंपल संकलित कर आगरा में जांच के लिए भेजे जाएंगे। इससे पहले संदिग्ध मरीज को कोरोना की जांच के लिए मेडिकल कॉलेज फिरोजाबाद अथवा एफएच मेडिकल कॉलेज टूंडला जाना पड़ता था लेकिन अब जांच क्षमता बढ़ने के बाद स्वास्थ्य विभाग ने जांच का दायरा भी बढ़ा दिया है। इससे देहात क्षेत्र के मरीजों को भी लाभ मिलेगा। 

ये भी पढ़ें- दरोगा संग सिपाही पत्नी को घर में पकड़ा, थाने में हुई पंचायत के बाद हुआ ये फैसला
विज्ञापन


इन केंद्रों पर भी दिया जा सकेगा सैंपल 

सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र एका, खैरगढ़, धनपुरा, कोटला, सिरसागंज, जसराना, अरांव पर सैंपल दिया जा सकेगा। फिलहाल उसायनी और टूंडला स्वास्थ्य केंद्र पर सैंपल लेने का इंतजाम नहीं है। 
Trending Videos
विज्ञापन

चार मोबाइल टीमें शहर में कर रही कार्य
चार मोबाइल टीमें शहर में कार्य कर रही हैं। ये टीमें अलग-अलग मोहल्लों में जाकर सैंपल संकलित करती हैं। इन लक्ष्य के अनुरूप रैंडल सैंपल लेना होता है। 

ये भी पढ़ें: मास्क न पहनने पर विधायकपुत्र और पुलिस के बीच नोंकझोंक, भाजपा विधायक ने लगाए आरोप

सात स्वास्थ्य केंद्रों पर सैंपल कलेक्शन की व्यवस्था की गई है। चार मोबाइल टीमें भी क्षेत्र में कार्य कर रही हैं, जिससे अधिक से अधिक कोरोना की जांच हो। डॉ. नीता कुलश्रेष्ठ, सीएमओ
 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें