फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मैनपुरी में कोरोना के रिकॉर्ड मरीज मिले, 24 घंटे के लिए विकास भवन और ब्लॉक कार्यालय सील

Tue, 21 Jul 2020 03:34 PM IST
Abhishek Saxena न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मैनपुरी

सार

  • मंगलवार को 32 कोरोना संक्रमित मिले
  • 528 पहुंची कोरोना संक्रमितों की संख्या
  • अब तक 335 लोग ठीक हो चुके
विज्ञापन
फाइल फोटो - फोटो : AP
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

मैनपुरी में फिर एक ही दिन में रिकॉर्ड 32 कोरोना संक्रमित मरीज मिले हैं। इनमें विकास भवन का पत्रवाहक और ब्लॉक कार्यालय के बाबू भी शामिल हैं। सभी को आइसोलेशन वार्ड में भर्ती कराया गया है।
विज्ञापन


अब जनपद में कुल कोरोना संक्रमितों की संख्या 528 पहुंच गई है। इससे पहले सोमवार को तीन बैंककर्मियों सहित 15 लोग कोरोना पॉजिटिव मिले थे। जनपद में अब तक 335 लोग ठीक हो चुके हैं, जबकि 12 की मौत हो चुकी है।

24 घंटे के लिए विकास भवन और ब्लॉक कार्यालय सील 

एक बार फिर से कोरोना संक्रमित मिलने के बाद विकास भवन को 24 घंटे के लिए सील कर दिया गया है। विकास भवन के एक कर्मचारी की रिपोर्ट कोरोना पॉजिटिव आने के बाद मुख्य विकास अधिकारी ने इस संबंध में आदेश जारी कर दिया है। ब्लॉक कार्यालय को भी बुधवार को बंद रहेगा। 
विज्ञापन
विज्ञापन

मंगलवार को विकास भवन के जिला अर्थ एवं संख्याधिकारी कार्यालय में कार्यरत एक पत्रवाहक और ब्लॉक कार्यालय में लिपिक कोरोना संक्रमित मिले हैं। दोनों की रिपोर्ट आने के बाद कार्यालयों में खलबली मच गई है।

मुख्य विकास अधिकारी ईशा प्रिया ने कोरोना से बचाव के लिए विकास भवन के सभी कार्यालयों को 24 घंटे के लिए बंद करा दिया है। अब सीधे कार्यालय बृहस्पतिवार को ही खुलेंगे। ब्लॉक कार्यालय को बुधवार को बंद कर दिया गया है। विकास भवन में इससे पहले भी एक कर्मचारी कोरोना संक्रमित मिल चुका है। ऐसे में अब कोरोना संक्रमण फैलने का खतरा बढ़ गया है।

ये भी पढ़ें- टोरंट दफ्तर की तालाबंदी करते कांगेस नेताओं की पुलिस से झड़प, जिलाध्यक्ष के कपड़े फटे

कोरोना संक्रमित मिलने के बाद 24 घंटे के लिए विकास भवन बंद किया गया है। सभी कर्मचारियों की कोरोना जांच भी कराई जा रही है। आगे हालात के अनुसार निर्णय लिया जाएगा। ईशा प्रिया, मुख्य विकास अधिकारी। 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें