फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

संदीप गुप्ता हत्याकांड: परिजनों से मिले डीआईजी दीपक कुमार, अपराधियों पर कड़ी कार्रवाई का दिया भरोसा

Thu, 06 Jan 2022 04:18 PM IST
Abhishek Saxena संवाद न्यूज एजेंसी, एटा

सार

उत्तर प्रदेश के सीमेंट कारोबारी संदीप गुप्ता की अलीगढ़ में गोली मारकर हत्या कर दी गई थी। हत्या का कारण एक रंजिश होना सामने आया है।
विज्ञापन
अलीगढ़ डीआईजी अलीगंज में परिवार वालों से मिलने पहुंचे - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

एटा जनपद के अलीगंज क्षेत्र के सीमेंट कारोबारी संदीप गुप्ता के परिजनों से गुरुवार को डीआईजी अलीगढ़ दीपक कुमार अलीगंज पहुंचे। बातचीत के बाद अब तक की पुलिस कार्रवाई को लेकर बताया कि घटना के बाद से परिजनों के लगातार संपर्क में हैं। परिवार ने कोई विशेष मांग नहीं रखी। जांच में परिवार वालों का पूरा सहयोग मिल रहा है। संदीप गुप्ता केवल उद्यमी ही नहीं, समाजसेवी भी थे, ये घटना दुखद है। घटनाक्रम में जो लोग शामिल हैं। उनके खिलाफ कार्रवाई की जा रही है। अब तक छह लोग जेल भेजे जा चुके हैं। जो भी बदमाश पकड़े जाएंगे उन पर गैंगस्टर और एनएसए लगाएंगे। उनकी संपत्ति भी जब्त की जाएगी।
विज्ञापन

 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें