सात मृतकों में से छह को थी पुरानी बीमारी
11 दिनों में जिन सात मरीजों की जान गई है उनमें छह मरीज पुरानी बीमारियों से ग्रसित थे। कोरोना संक्रमित होने के बाद उनकी जान चली गई। इन्हें पहले से मधुमेह, हृदय, टीबी व सांस की बीमारी थी।
पहले से ज्यादा सतर्क रहना पड़ेगा
जिलाधिकारी प्रभु एन सिंह ने बताया कि कोरोना संक्रमित बढ़ रहे हैं, ऐसे में लोगों को पहले से ज्यादा सतर्क रहना पड़ेगा। मास्क जरूर पहनें और उचित दूरी बनाएं। घबराएं नहीं, लक्षण होने पर जांच कराएं।
यह भी पढ़ें- आगरा में कोरोना: फिर टूटा रिकॉर्ड, 24 घंटे में सर्वाधिक 111 नए मरीज, एक और मौत
अपने शहर की खबरों से अपडेट रहने के लिए पढ़ते रहिए amarujala.com । अमर उजाला आगरा के फेसबुक पेज को लाइक और फॉलो करने के लिए यहां क्लिक कर सकते हैं।