फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मथुरा में कोरोनाः कोसी पालिका के चेयरमैन सहित 25 पॉजिटिव मिले, अगस्त में ढाई गुना अधिक फैला संक्रमण

Tue, 01 Sep 2020 12:10 AM IST
Abhishek Saxena न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मथुरा

सार

  • सोमवार को 25 नए कोरोना पॉजिटिव केस 
  • संक्रमित मरीजों की संख्या बढ़कर 2248 
  • जुलाई में 518 केस थे 
  • अगस्त माह में 1378 पॉजिटिव केस आए सामने
विज्ञापन
कोरोना पॉजिटिव मिलने के बाद इलाके को सैनिटाइज करता कर्मचारी - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

मथुरा में सोमवार को 25 नए कोरोना पॉजिटिव केस के सामने आए हैं। इनमें कोसीकलां नगर पालिका के चेयरमैन और जिला कारागार में निरुद्ध आठ बंदी भी शामिल हैं। इसके साथ ही जनपद में संक्रमित मरीजों की संख्या बढ़कर 2248 हो गई है।
विज्ञापन


स्वास्थ्य विभाग के मुताबिक गोविंद नगर से 64 वर्षीय व्यक्ति, मयूर विहार से 52 वर्षीय व्यक्ति, नयति हॉस्पिटल से 37 वर्षीय व्यक्ति, वृंदावन से 72 वर्षीय महिला की रिपोर्ट पॉजिटिव आई है। द्वारकापुरी से 29 वर्षीय युवक, चामुंडा कॉलोनी से 22 वर्षीय युवक, दहरौली से 15 वर्षीय युवती, सीएमओ ऑफिस से 58 वर्षीय स्वास्थ्यकर्मी, असगरपुर से 24 वर्षीय युवक, राधा पुरम एस्टेट से 41 वर्षीय व्यक्ति संक्रमित मिला है।
 
जिला जेल से 49 वर्षीय व्यक्ति, 28 वर्षीय युवक, 23 वर्षीय, 55 वर्षीय, 24 वर्षीय, 30 वर्षीय, जेल से 70 वर्षीय, 45 वर्षीय बंदी भी कोरोना संक्रमित मिला है। मानक चौक से 76 वर्षीय व्यक्ति, चौक बाजार से 66 वर्षीय व्यक्ति, कुशक गली से 48 वर्षीय व्यक्ति, चौमुंहा से 42 वर्षीय व्यक्ति, कदंब विहार से 59 वर्षीय व्यक्ति, विश्व लक्ष्मी नगर से 10 वर्षीय बालक और मानस नगर से 56 वर्षीय महिला की रिपोर्ट पॉजिटिव आई है।
विज्ञापन

अगस्त में ढाई गुना फैला कोरोना संक्रमण
 
जनपद में अगस्त माह में कोरोना संक्रमण जुलाई से ढाई गुना की रफ्तार से फैला है। कुल मरीजों की संख्या बढ़ाकर 2248 पह़ुंच गई है। पिछले कई दिनों से हर दिन 50 या उससे अधिक पॉजिटिव केस सामने आ रहे हैं। जुलाई में 518 केस निकले थे, लेकिन अगस्त माह में 1378 लोग संक्रमित पाए गए।

31 जुलाई को जिले में कुल संक्रमितों की संख्या 872 थी। 31 अगस्त तक यह आंकड़ा बढ़कर 2248 हो गया है। यानि अगस्त माह में 1378 नए  व्यक्ति जनपद में संक्रमित हुए हैं। कोरोना संक्रमण का पहला मामला 6 अप्रैल को फरह के ओल में जमाति के रूप में सामने आया था। आगरा निवासी एक महिला की नयति अस्पताल में पॉजिटिव रिपोर्ट आई।

इसके बाद संक्रमण के मामले लगातार बढ़ते गए। अगस्त में तो रिकॉर्ड कोरोना पॉजिटिव आए हैं। स्वास्थ्य विभाग के लिए एक अच्छी खबर ये भी है कि अगस्त माह में कोरोना संक्रमण से मरने वालों के आंकड़े में भी गिरावट आई है। जुलाई माह में जहां 24 लोग कोरोना से अपनी जान गवां चुके हैं, जबकि अगस्त में 18 लोगों की मृत्यु हुई। 
विज्ञापन

1632 लोग हुए ठीक 
सुखद बात यह है कि अभी तक जनपद में जो कोरोना पॉजिटिव आए हैं, उनमें 1632 व्यक्ति स्वस्थ होकर घर चले गए हैं। जनपद में करीब 564 कोरोना केस एक्टिव हैं। कोरोना काल में अब तक 54 संक्रमितों की मौत हुई है।

स्वास्थ्य विभाग के द्वारा हर दिन लगभग ढाई से तीन हजार लोगों के सैंपल लेकर जांच की जा रही है। 29 अगस्त को जारी रिपोर्ट के अनुसार स्वास्थ्य विभाग ने जनपद में 64288 लोगों के सैंपल लिए। इनमें से 59138 लोगों की निगेटिव रिपोर्ट आई, जबकि अब तक लगभग 2400 लोग पॉजिटिव आए हैं। 
माह पॉजिटिव केस मृत्यु
जून   277   8
जुलाई   518   24
अगस्त 1378 18 

               
                          
                       
                         
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें