संक्रमित को ले जाने के लिए खड़ी स्वास्थ्य विभाग की एंबुलेंस
- फोटो : अमर उजाला
मैनपुरी में कोरोना वायरस सरकारी दफ्तर और थानों तक पहुंच चुका है। शुक्रवार को उपायुक्त राष्ट्रीय ग्रामीण आजीविका मिशन, किशनी थानाध्यक्ष का हमराह, लिपिक और ग्राम पंचायत सचिव सहित 22 लोग कोरोना संक्रमित मिले।
अब जिले में कोरोना संक्रमितों की संख्या बढ़कर 865 हो गई है। 652 लोग कोरोना वायरस से ठीक हो चुके हैं। वर्तमान में 197 का उपचार चल रहा है। 16 लोगों की अब तक मौत हो चुकी है।
ये भी पढ़ें- Corona In Firozabad: स्वास्थ्यकर्मी और पुलिसकर्मी सहित 25 मिले कोरोना पॉजिटिव
शुक्रवार को विकास भवन में कार्यरत उपायुक्त राष्ट्रीय ग्रामीण आजीविका मिशन कोरोना संक्रमित पाए गए। इसके अतिरिक्त शहर के मोहल्ला खरगजीत नगर में दो, करहल चौराहा, नगला जुला, मोहल्ला अग्रवाल और परमकुटी में एक-एक कोरोना संक्रमित निकला।