फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Corona Virus In Kasganj: पुलिसकर्मियों सहित 17 कोरोना पॉजिटिव मिले

Sat, 08 Aug 2020 12:41 AM IST
Abhishek Saxena न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कासगंज

सार

  • 451 कुल संक्रमित
  • 124 सक्रिय मरीज
  • 327 मरीज ठीक हुए 
विज्ञापन
कोरोना की जांच का नूमना लेता कर्मचारी - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

पुलिस महकमें में संक्रमण तेजी से फैल रहा है। शुक्रवार को आई रिपोर्ट में 9 पुलिस कर्मियों व शिक्षक समेत 17 लोग कोरोना पॉजिटिव मिले। इससे जिले में संक्रमितों का आंकड़ा बढ़ कर 451 हो गया है। इसमें से 124 मरीज सक्रिय हैं। 
विज्ञापन


एंटीजन किट से कराई गई जांच में सोरों में 8 पुलिस कर्मी संक्रमित पाए गए। पटियाली में एक शिक्षक व एक मोबाइल कर्मी कोरना पॉजिटिव मिले हैं। इसके अलावा गंजडुंडवारा व सहावर में 1-1, कासगंज में 3 संक्रमित मिले हैं। साथ ही गुरुवार देर रात आई रिपोर्ट में एक पुलिस कर्मी व पटियाली के भेंसरासी में एक ग्रामीण कोरोना पॉजिटिव पाए गए।

सभी संक्रमितों को जिला अस्पताल के आइसोलेशन वार्ड में भर्ती कर दिया गया। इनके परिजनों को क्वांरटीन किया गया है। संक्रमितों के संपर्क में आए लोगों की हिस्ट्री तलाशी जा रही है ताकि इनकी भी जांच कराई जा सके। 
विज्ञापन


सभी संक्रमितों को आइसोलेट किया गया है। उनके परिजनों को क्वारंटीन किया जा रहा है। - डॉ. प्रतिमा श्रीवास्तव
 
विज्ञापन

बाजार में चिकित्सकों की टीम पहुंचते ही व्यापारियों में खलबली, दुकाने की बंद
पटियाली में कोरोना संक्रमण की जांच करने के लिए स्वास्थ्य विभाग की टीम पहुंचते ही व्यापारियों में खलबली मच गई। वे प्रतिष्ठान बंद कर चले गए। इससे कस्बे का बाजार पूरी तरह से बंद हो गए और टीम व्यापारियों की जांच नहीं कर पाई।  

कस्बे में कोरोना संक्रमण के मामले तेजी से बढ़े हैं। इसी को देखते हुए डॉ. प्रतीक के नेतृत्व में स्वास्थ्य विभाग की टीम शुक्रवार दोपहर करीब 12 बजे व्यापारियों की जांच करने पहुंची। जब व्यापारियों को इसकी जानकारी हुई तो उनमें खलबली मच गई। जांच से बचने के लिए सभी ने अपनी दुकानें बंद करना शुरू कर दिया। देखते ही देखते कस्बे का पूरा बाजार बंद हो गया। साथ ही सड़कों पर भी सन्नाटा पसर गया। जब तक टीम कस्बे में रही किसी ने दुकान नहीं खोली। 

टीम ने राहगीरों की जांच की
कस्बे का बाजार बंद होने के बाद टीम ने मेन चौराहे पर अपना शिविर लगा दिया। चौराहे से जो भी राहगीर गुजरा उसका सैंपल लिया गया। शाम पांच बजे तक लोगों की जांच की गई। 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें