फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Corona in Agra: ताजनगरी में कोरोना जांच की संख्या एक लाख पार, अब तक 2552 संक्रमित

Tue, 25 Aug 2020 08:59 AM IST
मुकेश कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा

सार

  • कमिश्नर के पिता के बाद सोमवार को मां की भी संक्रमण से देहांत हो गया
  • 107 संक्रमितों की हो चुकी है मौत, 283 मरीजों का चल रहा उपचार
विज्ञापन
आगरा में कोरोना वायरस - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

आगरा में मंडलायुक्त (कमिश्नर) अनिल कुमार की 69 वर्षीय मां की मौत से सोमवार को संक्रमित मृतक संख्या 107 हो गई। इससे एक दिन पूर्व कमिश्नर के पिता का देहांत हो गया। सोमवार को 33 नए मरीज भी मिले हैं। इससे संक्रमितों का आंकड़ा बढ़कर 2552 हो गया है।  
विज्ञापन


जिलाधिकारी प्रभु एन सिंह ने बताया कि 37 नए मरीज डिस्चार्ज भी हुए हैं। कुल 2162 मरीज ठीक होकर घर जा चुके हैं। 283 संक्रमित मरीजों का उपचार चल रहा है। इनमें 165 मरीज होम आइसोलेशन में भर्ती हैं। स्वस्थ होने की दर 84.7 प्रतिशत हो गई है। 


160 कंटेनमेंट जोन एक्टिव 

जिले में 160 कंटेनमेंट जोन एक्टिव हैं। एक्टि व जोन में लगातार नए केस मिल रहे हैं। 364 कंटेनमेंट जोन बंद किए जा चुके हैं।

एक लाख से ज्यादा सैंपल टेस्ट 

सोमवार को आगरा में सैंपल टेस्ट का आंकड़ा एक लाख पार कर गया। पिछले 24 घंटे में रिकार्ड 3095 सैंपल टेस्ट हुए। कुल 100012 लोगों के सैंपल टेस्ट किए जा चुके हैं। संक्रमण दर 2.5 फीसदी है। 
विज्ञापन


- आरटीपीसीआर टेस्ट- 64863
- रेपिड एंटीजन टेस्ट- 32812
- ट्रू नेट मशीन टेस्ट- 2056
- सीबी नॉट मशीन टेस्ट- 281
विज्ञापन

अधिशासी अधिकारी संक्रमित

एत्मादपुर के सामुदायिक स्वास्थ्य (सीएचसी) केंद्र पर नगर पालिका कर्मचारियों की कोविड 19 की जांच की गई, जिसमें अधिशासी अधिकारी और दो कर्मचारी, गंगाराम के नगला के पति-पत्नी कोरोना संक्रमित निकले। 

सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र अधीक्षक डॉ. राजवीर सिंह ने बताया कि पालिका के अधिशासी अधिकारी और कर्मचारियों को होम आइसोलेट किया गया है। गंगाराम के नगला के पति-पत्नी को हिंदुस्तान कॉलेज भेजा गया है। पालिकाध्यक्ष राकेश बघेल ने बताया कि 72 घंटे के लिए कार्यालय को शील कर दिया गया है। 

निबोहरा में एक और सिपाही मिला संक्रमित

निबोहरा थाना में तैनात दो सिपाहियों के कोरोना पॉजिटिव होने के बाद स्वास्थ्य विभाग ने सभी कर्मचारियों की जांच कराई। जिसमें एक और सिपाही संक्रमित मिला है। सीएचसी अधीक्षक डॉ. एके सिंह ने बताया कि थाने में शिविर लगाकर सभी जांच की गई थी। सिपाही को होम क्वारंटीन कर दिया गया है। 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें