फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Corona In Agra: जून के मुकाबले जुलाई में तीन गुना बढ़ा संक्रमण, बरसात से ज्यादा घातक हुआ वायरस

Tue, 04 Aug 2020 12:19 AM IST
मुकेश कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा

सार

  • बीते 10-12 दिनों में हुई बरसात से ज्यादा घातक हुआ कोरोना वायरस
  • नमूनों के मुकाबले सबसे ज्यादा अप्रैल में नौ फीसदी मरीज मिले
विज्ञापन
कोरोना वायरस (प्रतीकात्मक तस्वीर) - फोटो : iStock
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

जून के मुकाबले जुलाई में ताजनगरी में कोरोना संक्रमण तीन गुना बढ़ गया। खास तौर पर जुलाई के अंतिम 10 दिनों में बरसात होने पर वायरस और घातक साबित हुआ। पूरे महीने के मुकाबले बीते 10 दिनों में संक्रमण के मामले आधे से अधिक पाए गए। संक्रमण की सबसे तेज दर अप्रैल में थी, जांच में हर नौवां व्यक्ति संक्रमित पाया जा रहा था।

विज्ञापन


मार्च में पहला मरीज मिला, इस महीने में 800 नमूनों की जांच में महज 11 पॉजिटिव मिले। संक्रमण का यह पहला दौर था और अगले महीने अप्रैल में 5680 नमूनों की जांच में 532 संक्रमित पाए गए। मई के महीने में गर्मी बढ़ने पर संक्रमण की दर आधी रह गई। इस महीने 7107 नमूनों की जांच में 352 मरीज मिले और मरीज मिलने की दर 4.95 प्रतिशत रही। 


जून में पारा सबसे ज्यादा रहा और 3783 लोगों की जांच करने पर 217 पॉजिटिव मिले। जुलाई में 33380 नमूनों की जांच में 692 लोग संक्रमित मिले। इस माह बारिश होने पर 10 दिन में ही 380 मरीज मिल गए। विशेषज्ञ मानते हैं कि वायरस पर गर्मी का असर दिखा, जुलाई के शुरुआती 15 दिन में रोजाना 10 से कम मरीज मिल रहे थे।
विज्ञापन


31 जुलाई तक की स्थिति
5,07,592: कुल नमूने
1804: कुल संक्रमित
262: मरीज हैं भर्ती
80%: ठीक होने की दर
3.55%: मरीज मिलने की दर

आईसीएमआर ने इसी दर से और मरीज मिलने की आशंका जताई

इंडियन काउंसिल ऑफ मेडिकल रिसर्च (आईसीएमआर) के विशेषज्ञ भी आगरा के हालातों पर नजर रखे हुए हैं। बीते 10 दिन में संक्रमण की दर तीन गुनी होने पर आईसीएमआर ने स्वास्थ्य विभाग को अलर्ट किया है। 

अभी आगरा में सामुदायिक प्रसार नहीं बताया, लेकिन बरसात होने के बाद मरीज बढ़ने पर अगस्त में ऐसी ही स्थिति रह सकती है। सीएमओ ने बताया कि आईसीएमआर की रिपोर्ट में शहर में सामुदायिक संक्रमण नहीं मिला है, लेकिन अगस्त में भी बारिश होती है तो ऐसे में अलर्ट रहने के निर्देश हैं।

जांच बढ़ी पर संक्रमण की दर में आई कमी: डॉ. आरसी पांडेय

सीएमओ डॉ. आरसी पांडेय का कहना है कि बीते 10-12 दिन में संक्रमण के मामलों में तेजी आई है, लेकिन जांचें भी 33 हजार से अधिक की हैं। अब तो रोजाना 2500 जांच करा रहे हैं। हर संदिग्ध मरीज की जांच आसान कर दी है, कोई भी सेंटरों पर जाकर जांच करा सकता है। बस, सभी मास्क और सामाजिक दूरी का ख्याल रखें।
विज्ञापन

नमूनों की संख्या और संक्रमण के मामले

महीना    नमूने संक्रमित प्रतिशत
मार्च 800   11  1.37
अप्रैल 5680 532 9.36
मई 7107 352  4.95
जून 3783  217 5.74
जुलाई 33380 692  2.07
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें