फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Corona In Agra: 110 मरीज मिलने से 4377 पहुंचा संक्रमितों का आंकड़ा

Thu, 17 Sep 2020 09:14 AM IST
Abhishek Saxena न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा

सार

  • बुधवार को 110 नए मरीज मिले
  • 116 संक्रमितों की हो चुकी है मौत
  • 813 मरीजों का चल रहा उपचार
विज्ञापन
स्वास्थ्य की जांच करती टीम - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

आगरा में 110 नए मरीज और मिलने से बुधवार को संक्रमितों का आंकड़ा 4377 पहुंच गया है। 116 संक्रमितों की मृत्यु हो चुकी है जबकि 813 मरीजों का उपचार चल रहा है। 
विज्ञापन


डीएम प्रभु एन सिंह ने बताया कुल 4733 संक्रमितों में 3448 मरीज डिस्चार्ज हो चुके हैं। वहीं 813 मरीजों का उपचार चल रहा है। इनमें करीब छह सौ मरीज होम आईसोलेशन में भर्ती हैं। बुधवार तक जिले में 1.57 लाख से ज्यादा मरीजों के सैंपल टेस्ट किए जा चुके हैं। डीएम ने कहा सभी लोग मास्क पहनें। एक दूसरे से सुरक्षित दूरी रखें।

225 टीमों ने की 100866 लोगों की थर्मल स्क्रीनिंग
संक्रमित मरीज बढ़ने पर बुधवार को 225 टीमों ने बरौली अहीर, पिनाहट, अछनेरा, बाह, कमला नगर, बल्केश्वर, शाहगंज, खंदारी, विभव नगर, नरायच, आवास विकास कॉलोनी, सिकंदरा, बिचपुरी, छीपीटोला, शमसाबाद, जीवनीमंडी, दयालबाग समेत 25 कॉलोनियों के 12040 घरों के 100866 लोगों की थर्मल स्क्रीनिंग की तापमान मापा और ऑक्सीमीटर से रक्त में ऑक्सीजन की मात्रा की भी मापी। इन्हीं कॉलोनियों में लगाए गए 43 शिविर में 673 पुरुष, 729 महिलाएं और 86 बच्चे आए। इनमें सबसे ज्यादा त्वचा रोग के 94 मरीज आए। दांत, पेट दर्द, दस्त, हड्डी रोग के 221 मरीज पाए गए। स्वास्थ्य सर्वे प्रभारी डॉ. संजीव वर्मन ने बताया कि लोगों को मल्टी विटामिन, विटामिन सी की दवा दी गई। मास्क और भीड़ से बचने को जागरूक भी किया गया।
विज्ञापन


 
विज्ञापन

शांतिभंग में जेल भेजा गया युवक निकला संक्रमित, दो सिपाही क्वारंटीन
शांतिभंग में पाबंद किए गए दो लोगों में जेल भेजे जाने पर हुई कोरोना जांच में एक युवक संक्रमित मिला। इसके बाद उसे मेडिकल कराने लेकर गए फतेहाबाद थाने के दो सिपाही क्वारंटीन कर दिए गए। हालांकि उनकी रिपोर्ट निगेटिव आई है। इंस्पेक्टर फतेहाबाद प्रदीप कुमार के अनुसार एहतियातन दोनों सिपाहियों को क्वारंटीन करा दिया गया है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें