फिरोजाबाद। जनपद में एक ओर जहां कोरोना के नए वेरिएंट के मरीज मिल रहे हैं। वहीं, दूसरी ओर जनपद के अधिकांश लोग वायरस से प्रतिरक्षा के लिए लगाई जा रही वैक्शीन के प्रति लापरवाह हैं। टीकाकरण की इस सुस्त रफ्तार से प्रशासन चिंतित है। मार्च के महीन में तय लक्ष्य के सापेक्ष अब तक मात्र 60 प्रतिशत वैक्शीन की खुराक ही दी गई हैं।
जनपद में तीसरे चरण का टीकाकरण चल रहा है। मार्च माह में 45 से अधिक उम्र के 50 हजार लोगों को टीकाकरण कराने का लक्ष्य रखा था। लक्ष्य पूरा करना तो दूर, उसके आसपास भी नहीं पहुंच सका है। जनपद में 45 से 59 साल के बीमार लोगों को 9901 लोगों के वैक्सीन लगवाई गई है।
जबकि 60 वर्ष से अधिक उम्र के 20239 ने टीका लगावाया है। अब मार्च माह में सिर्फ छह दिन शेष रह गए हैं। इनमें एक रविवार है और होली का अवकाश भी। ऐसे में लक्ष्य से पिछड़ गया स्वास्थ्य विभाग चिंतित है।
मार्च के महीने में स्वास्थ्य विभाग ने 50 हजार वैक्शीन की डोज देने का लक्ष्य रखा था। लेकिन अब तक केवल 60 प्रतिशत वैक्शीनेशन ही हो सका है। स्वास्थ्य विभाग टीकाकरण की रफ्तार की लगातार समीक्षा कर रहा है। लोगों को टीका लगवाने के लिए जागरुक करेंगे। -डा. नीता कुलश्रेष्ठ, सीएमओ।
चरण निर्धारित लक्ष्य लक्ष्य पूर्ति
प्रथम चरण (स्वास्थ्यकर्मी) 8571 7169
द्वितीय चरण (फ्रंटलाइन वर्कर) 9198 6770
तृतीय चरण(45 साल से अधिक) 50000 30140