फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

यूपी बोर्ड परीक्षा 2020 : केंद्रों पर तैनात रहेंगे 4972 परीक्षक, परीक्षा आयोजन को लेकर संशय

विज्ञापन
विज्ञापन
फिरोजाबाद। यूपी बोर्ड परीक्षा की तिथि 24 अप्रैल निर्धारित है। हालांकि पंचायत चुनावों को लेकर संशय की स्थिति है। इसके बावजूद शासन-प्रशासन परीक्षा की तैयारी कर रहा है। परीक्षा केंद्रों पर कक्ष निरीक्षकों की ड्यूटी भी लगा दी गई है। जिले में कुल 4972 शिक्षकों को कक्ष निरीक्षक बनाया गया है। इनके फोटोयुक्त पहचान पत्र बोर्ड से बनकर आएंगे।
विज्ञापन

जनपद में यूपी बोर्ड ने 113 परीक्षा केंद्र बनाए हैं। इन केंद्रों हाईस्कूल एवं इंटरमीडिएट के करीब 84 हजार परीक्षार्थी परीक्षा देंगे। जिले के सभी माध्यमिक विद्यालयों के प्रधानाचार्य और शैक्षिक स्टाफ के फोटोयुक्त परिचय पत्र जारी किए जाएंगे। इसको लेकर योजना भी तैयार कर ली गई है।
डीआईओएस बालमुकुंद प्रसाद ने बताया कि यूपी बोर्ड परीक्षा की तैयारी चल रही हैं। शिक्षकों की ड्यूटी लगाने के लिए डाटा अपलोड कराया गया है। ड्यूटी पत्र शिक्षकों को बोर्ड से आवंटित किए जाएंगे। माध्यमिक के 4294 शिक्षकों की ड्यूटी लगाई गई है।
विज्ञापन

678 बेसिक शिक्षकों की लगेगी ड्यूटी
यूपी बोर्ड परीक्षा में बेसिक शिक्षा विभाग के शिक्षकों का भी सहारा लिया जाएगा। जनपद में 678 बेसिक शिक्षकों की ड्यूटी लगाई गई है। इन्हें भी ड्यूटी के लिए परिचयपत्र दिए जाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें