सैकड़ों श्रमिकों की आजीविका पर संकट
कारखानों में चूड़ी कटाई, डेनिया एवं मूर्ति निर्माण आदि का काम ठप होने के कारण से इस कार्य में संलग्न हजारों कारीगर फिलहाल अपने घरों पर बेकार बैठे हैं अथवा अन्य कार्यों के जरिये दैनिक मजदूरी कर परिवार का भरण-पोषण कर रहे हैं।
उत्तर प्रदेश ग्लास मैन्यूफैक्चर्स सिंडीकेट (यूपीजीएमएस) के अध्यक्ष राजकुमार मित्तल ने बताया कि मानवीय दृष्टिकोण से अभी कुछ दिन और ऑक्सीजन सप्लाई के लिए इंतजार करने का निर्णय लिया है। हालांकि ऑक्सीजन के अभाव में कांच से जुडे़ कई कार्य प्रभावित हैं। लेकिन हमारा मानना है कि प्राणवायु ऑक्सीजन का प्रयोग पहले मरीजों के हित में किया जाए। माहौल सही होने पर ही औद्योगिक गतिविधियां बढ़ाने की कवायद तेज करेंगे।