फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सुहागनगरी में नहीं हो रहा कोरोना कर्फ्यू का पालन

विज्ञापन
विज्ञापन
फिरोजाबाद। जिला प्रशासन स्थानीय स्तर पर लॉकडाउन का पालन नहीं करा पा रहा। लोग भी गाइड लाइन का पालन करते नहीं दिख रहे। शनिवार को बाजारों में चहल पहल रही। खासतौर पर रामनगर, लोहामंडी चौराहा, चंद्रवार गेट, हाजीपुरा में भीड़ रही।
विज्ञापन

सुहागनगरी में कोरोना संक्रमण के दौर में लोग सावधानी नहीं बरत रहे। शनिवार को बाजारों में रौनक देखने को मिली। कहीं पर भी लॉकडाउन का पालन होता नजर नहीं आया। जुमा अलविदा की नमाज के बाद लोग ईद की तैयारियों में जुट गए हैं।
बाजारों में दुकानों के शटर बाहर से बंद नजर आ रहे हैं पर दुकानों के अंदर से लोगों को सामान उपलब्ध कराया जा रहा है। रेडीमेड गारमेंट विक्रेता चार से पांच ग्राहकों को दुकान के अंदर बुलाकर बाहर से शटर बंद करा लेते हैं।
विज्ञापन

जिससे दुकान के अंदर मौजूद ग्राहक को खरीददारी करने में दिक्कत न हो। वहीं हाजीपुरा, रामगढ़ के साथ लोहा मंडी चौराहा से चंद्रवार गेट की ओर जाने वाले रास्ते पर भी शनिवार को कई दुकानें खुलीं दिखाई दी। शहर की सड़कों पर चहल पहल भी देखने को मिली।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें