फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आइसोलेट बैरक में ही रखे जाएं नए बंदी

विज्ञापन
02एमएनपी-46- जिला कारागार - फोटो : MAINPURI
विज्ञापन
मैनपुरी। नए बंदियों को जेल में 15 दिन तक आइसोलेट बैरक में ही रखा जाए। सामान्य बैरकों में बंदियों के बीच सामाजिक दूरी का पालन कराया जाए। यह निर्देश जिला जज तेजप्रताप तिवारी ने जेल अधीक्षक को दिए।
विज्ञापन

बुधवार को जिला जज तेजप्रताप तिवारी ने जेल व्यवस्थाओं की समीक्षा की। जिला जज तेजप्रताप तिवारी ने जेल अधीक्षक से कहा कि जेल परिसर और बैरकों को समय-समय पर सैनिटाइज कराया जाए। कोरोना संक्रमण रोकने को जेल प्रशासन पूरी तरह सतर्कता बरते। डीएम और सीएमओ से लगातार समन्वय बनाया जाए। जेल से बंदियों को दीवानी ले जाने-लाने के बंदियों की थर्मल स्क्रीनिंग कराई जाए।
उन्होंने कहा कि संदिग्ध बंदियों का चेकअप कराया जाए। जिला विधिक सेवा प्राधिकरण के सचिव सिविल जज अमित मिश्रा, डीएम महेंद्र बहादुर सिंह, एसपी अजय कुमार पांडेय, जेल अधीक्षक हरीआम शर्मा मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

बंदियों पर एक नजर-
कुल बंदी 1167
पुरुष बंदी 1074
महिला बंदी 93
महिलाओं के साथ बच्चे 08
आइसोलेट बैरक में बंदी 87
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें