फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

82 कार्यालयों में हुई कोविड हेल्प डेस्क की शुरुआत

विज्ञापन
विज्ञापन
मैनपुरी। कोरोना से बचाव और लोगों को जागरूक करने के लिए सरकारी कार्यालयों में कोविड हेल्प डेस्ट की स्थापना का काम शुरू हो गया है। जिला मुख्यालय समेत जिले के 82 कार्यालयों में मंगलवार को इसकी स्थापना कराई गई।
विज्ञापन

मंगलवार को कलक्ट्रेट, विकास भवन, तहसील सदर, सीएमओ कार्यालय व पुलिस अधीक्षक कार्यालय में हेल्पडेस्क स्थापित की गई। कलक्ट्रेट और सीएमओ कार्यालय में जिलाधिकारी महेंद्र बहादुर सिंह ने इसकी शुरुआत की।
उन्होंने कहा कि हेल्पडेस्क पर सभी आवश्यक उपकरण और सैनिटाइजर उपलब्ध रहे। विकास भवन में मुख्य विकास अधिकारी नगेंद्र शर्मा ने स्क्रीनिंग कराई। जिले में कुल 82 कार्यालयों में कोविड हेल्पडेस्क स्थापित हुई।
विज्ञापन

शहर के चार कार्यालयों के अलावा सभी छह तहसील, नौ ब्लॉकों, 46 पीएचसी, 10 सीएचसी और सात निजी अस्पतालों में डेस्क बनाई गई। मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. एके पांडेय, उप जिलाधिकारी सदर रजनीकांत, जिला मलेरिया अधिकारी डॉ. सीएम यादव आदि मौजूद रहे।
दो सप्ताह बाद बदली जाएगी ड्यूटी
कोविड-19 हेल्पडेस्क पर एक कर्मचारी की रोस्टर के आधार पर दो सप्ताह के लिए तैनाती की जाएगी। दो सप्ताह की अवधि पूर्ण होने पर दूसरे कर्मी को तैनात किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें