फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आगरा: एसएन मेडिकल कॉलेज में कोरबोवैक्स वैक्सीन का ट्रायल शुरू, 28 दिन में लगेंगे दो डोज

Wed, 28 Jul 2021 12:34 AM IST
मुकेश कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा

सार

कोरबोवैक्स कंपनी की वैक्सीन के ट्रायल में 28 दिन में दो डोज लगाए जाएंगे। एसएन मेडिकल कॉलेज में वैक्सीन के ट्रायल के लिए पांच विशेषज्ञों की टीम बनाई गई है। 
विज्ञापन
एसएन मेडिकल कॉलेज आगरा - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

आगरा के सरोजिनी नायडू मेडिकल कॉलेज (एसएन मेडिकल कॉलेज) में तीसरे चरण में कोरोना रोधी एक और वैक्सीन का ट्रायल शुरू हो गया है। इसमें 28 दिन में दो डोज लगाए जाएंगे। इच्छुक लोग एसएन मेडिकल कॉलेज की ब्लड बैंक में ट्रायल के लिए पंजीकरण करा सकते हैं।

विज्ञापन

 
मेडिकल कॉलेज के प्राचार्य डॉ. संजय काला ने बताया कि बायोलॉजिकल ई-कंपनी की कोरबोवैक्स कंपनी का तीसरे चरण का ट्रायल शुरू हो रहा है। इसके लिए देश में 15 केंद्र बनाए हैं, इसमें से एसएन मेडिकल कॉलेज को भी सेंटर बनाया गया है। 

18 साल से अधिक उम्र के लोगों पर होगी ट्रायल
ट्रायल में 18 साल से अधिक उम्र के 200 लोगों पर ट्रायल होगा। इसके लिए पांच विभागों के विशेषज्ञों की टीम बनाई है, इसमें वक्ष एवं क्षय रोग विभागाध्यक्ष डॉ. संतोष कुमार, डॉ. जीवी सिंह, फिजीशियन डॉ. मृदुल चतुर्वेदी, बाल रोग विशेषज्ञ डॉ. नीरज यादव, ब्लड बैंक प्रभारी डॉ. नीतू चौहान और सोशल एंड प्रिवेंटिव मेडिसिन विभाग की डॉ. रेनू अग्रवाल हैं। 

विज्ञापन
विज्ञापन

इन चिकित्सकों की निगरानी में वैक्सीन का ट्रायल होगा। लोगों को 28 दिन में दो डोज देने के बाद रक्त में कितनी एंटीबॉडी बनीं, इसकी भी जांच कर पता की जाएगी। निकट भविष्य में जायडस केडिला की डी-वैक्सीन और कोरोना वायरस की नई दवा का भी ट्रायल होने की संभावना है। 

14 अगस्त तक स्पूतनिक का ट्रायल होगा पूरा
एसएन मेडिकल कॉलेज में रूस की स्पूतनिक वैक्सीन का भी ट्रायल लगभग पूरा हो गया है। इसकी अंतिम रिपोर्ट 14 अगस्त को बनाई जाएगी। इसमें 18 साल से अधिक उम्र के 47 लोगों पर ट्रायल किया था। इसमें डॉ. प्रभात अग्रवाल, डॉ. अंजना पांडे, डॉ. नीतू चौहान समेत 10 चिकित्सक हैं।


अपने शहर की खबरों से अपडेट रहने के लिए पढ़ते रहिए amarujala.com । अमर उजाला आगरा के फेसबुक पेज को लाइक और फॉलो करने के लिए यहां क्लिक कर सकते हैं। 
 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें