फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Agra News: चौकीदार को बंधक बनाकर ट्रांसफार्मर से कॉपर चोरी

विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
बरौली अहीर। थाना बमरौली कटारा क्षेत्र के इकथरा रोड स्थित अशोक एनक्लेव कॉलोनी में चौकीदार बंधक बनाकर कर अज्ञात चोरों ने ट्रांसफार्मर से कॉपर चोरी की वारदात को अंजाम दिया। पुलिस ने दर्जनों सीसीटीवी कैमरे खंगाले, मगर सुराग नहीं लगा।
विज्ञापन

फतेहाबाद रोड से लगभग 500 मीटर दूर इकथरा रोड स्थित अशोक एनक्लेव कॉलोनी में शुक्रवार रात करीब 12 से 1 बजे के बीच घटना हुई। अज्ञात चोरों ने कॉलोनी में तैनात चौकीदार जगदीश प्रसाद पुत्र रामभरोसे लाल निवासी बमरौली कटारा के साथ मारपीट कर उसके हाथ-पैर बांध दिए। इसके बाद चोरों ने उनकी जेब में रखे दो हजार रुपये और एक मोबाइल फोन छीन लिया। चोरों ने कॉलोनी में रखे दो ट्रांसफार्मरों में से एक ट्रांसफार्मर को खोलकर उसमें लगा कीमती कॉपर और अन्य सामान लेकर फरार हो गए। पीड़ित चौकीदार जगदीश प्रसाद ने थाना बमरौली कटारा तहरीर देकर कार्यवाही की मांग की है। थाना प्रभारी ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है। सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली जा रही है। जल्द ही आरोपियों की पहचान कर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें