आगरा। रिपेयरिंग कराने के कुछ दिन बाद वाशिंग मशीन खराब हो गई। इसके बाद मैकेनिक ने न तो रिपेयरिंग की और न ही रुपये लौटाए। पीड़ित ने जिला उपभोक्ता विवाद प्रतितोष आयोग प्रथम में वाद दायर किया। आयोग के अध्यक्ष सर्वेश कुमार और सदस्य राजीव कुमार ने थाना जगदीशपुरा क्षेत्र के बोदला चौराहा स्थित अजय नागर मेसर्स श्रीबाला जी सर्विस केयर से 4,972 रुपये पीड़ित को लौटाने के आदेश दे दिए। साथ ही मानसिक पीड़ा के 5000 रुपये अलग से देने होंगे। थाना कमला नगर क्षेत्र के पुरानी अवधेशपुरी निवासी आदर्श उपाध्याय ने वाद दायर किया था। उनकी 6 सितंबर 2023 को फुल ऑटोमेटिक वाशिंग मशीन खराब हो गई थी। संवाद