फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

UP: कूलर का गलती से स्विच किया ऑन, शार्ट सर्किट से लग गई आग; लोगों ने बचाई महिला और बच्चों की जान

Sat, 18 Jan 2025 09:40 AM IST
धीरेन्द्र सिंह अमर उजाला न्यूज नेटवर्क, आगरा

सार

कूलर का प्लग का गलती से स्विच ऑन कर दिया। इस वजह से शार्ट सर्किट हुआ और आग लग गई। आग की लपटों में महिला और उसके बच्चे फंस गए। लोगों ने उनको सुरक्षित बाहर निकाला। 
 
विज्ञापन
कूलर में लगी आग और मौके पर पहुंची पुलिस - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

आगरा के अलबतिया रोड (जगदीशपुरा) स्थित जय नगर के एक घर में शुक्रवार सुबह 11 बजे कूलर में शाॅर्ट सर्किट से आग लग गई। लपटों और धुएं के बीच फंसे परिवार को लोगों ने बचाया। संकरी गली होने के कारण दमकल नहीं पहुंच सकी। लोगों ने आधा घंटे में आग पर काबू पा लिया।
विज्ञापन


जय नगर में दीपक राणा का मकान है। एक ही मकान में चार परिवार रहते हैं। प्रथम तल पर दीपक का परिवार रहता है। मुख्य अग्निशमन अधिकारी देवेंद्र सिंह ने बताया कि घर की किचन के पास एक कूलर लगा था। सर्दी में कूलर बंद था। मगर, बिजली सप्लाई का तार लगा था। अचानक स्विच ऑन करने से कूलर में शाॅर्ट सर्किट हो गया। आग लग गई।

धुआं निकलने पर महिलाएं चीखने लगीं। आग और धुएं के बीच फंस जाने से वह बाहर नहीं निकल सकीं। वह 3 बच्चों को लेकर छत पर पहुंच गईं। मदद के लिए शोर मचाया। आसपास के लोग जुट गए। सबमर्सिबल पंप चलाकर पानी डाला। सूचना पर सीएफओ भी पहुंच गए। मगर, संकरी गली में मकान होने की वजह से दमकल अंदर नहीं जा सकी। कर्मचारियों ने लोगों की मदद से आग पर काबू पाया। अग्निकांड में कुछ सामान जल गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें