फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हैलो कंट्रोल रूम, मेरे घर में राशन खत्म हो गया है

विज्ञापन
02एमएनपी-10-कलक्ट्रेट स्थित कंट्रोल रूम में फोन पर शिकायतें सुनते कर्मचारी - फोटो : MAINPURI
विज्ञापन
मैनपुरी। कलक्ट्रेट स्थित कंट्रोल रूम के फोन की घंटी लगातार घनघना रही हैं। हर फोन पर केवल एक ही शिकायत है कि हमारे घर में राशन और सब्जी खत्म हो गई है। वहीं कुछ अन्य फोन लॉकडाउन के नियमों की छूट के बारे में जानकारी करने के लिए भी आ रहे हैं। सभी शिकायतों का प्राथमिकता के आधार पर निस्तारण कराया जा रहा है।
विज्ञापन

बृहस्पतिवार को सुबह साढ़े सात बजे कहरल क्षेत्र के गांव कुसुमाखेड़ा निवासी कमलेश कुमार ने कंट्रोल रूम को फोन किया। उन्होंने बताया कि उनके घर पर आटा खत्म हो गया है। ऐसे में समस्या आ रही है। कंट्रोल रूम ने तत्काल उप जिलाधिकारी करहल को फोन पर इसकी जानकारी दी और जल्द ही उनके घर पर आटा पहुंचाया।
नौ बजे के करीब शहर की पत्थर मंडी निवासी सुनीता ने कंट्रोल रूम को फोन कर सामान खत्म होने की जानकारी दी। इस पर उन्हें सामान सप्लायर्स के नंबर उपलब्ध कराने के साथ ही उप जिलाधिकारी को भी उनकी समस्या का निस्तारण करने के लिए कहा गया। दोपहर दो बजे तक इसी तरह के 32 फोन आए। इसके अलावा आईजीआरएस पर 150 और 112 ट्रोल फ्री नंबर के माध्यम से 40 कॉल आए। सभी का निस्तारण करने के लिए कंट्रोल रूम में तैनात कर्मचारियों ने संबंधित तहसील के नोडल अधिकारियों को अवगत कराया।
विज्ञापन

112 पर भी आ रही शिकायतें
लोग लॉकडाउन के दौरान आनी वाली शिकायतों को पुलिस कंट्रोल रूम नंबर 112 पर भी करते हैं। ये शिकायतें भी कलक्ट्रेट स्थित कंट्रोल रूम में नोट कराई जाती हैं। इन शिकायतों का निस्तारण भी यहीं से किया जाता है। इसके लिए संबंधित क्षेत्र के उपजिलाधिकारी को जिम्मेदारी सौंपी जाती है। वे अधीनस्थों के माध्यम से इसका निस्तारण कराते हैं।
विज्ञापन

हाईलाइटर्स
-112 नंबर पर औसतन आ रही 40 शिकायतें
-आईजीआरएस पर प्रतिदिन औसतन आ रही 150 शिकायतें
-कलक्ट्रेट कंट्रोल रूम में प्रतिदिन आ रही औसतन 35 शिकायतें
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें