फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Agra: रामबाग चाैराहे पर टेंपो चालक से मारपीट, पार्किंग ठेकेदार के कर्मचारियों ने बोला लाठी-डंडों से हमला

Mon, 07 Jul 2025 12:58 PM IST
अरुन पाराशर संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा

सार

आगरा के रामबाग चाैराहे पर टेंपो चालक से मारपीट की गई। ठेकेदार के कर्मचारियों ने लाठी-डंडों से हमला बोला। इससे चाैराहे पर अफरातफरी की स्थिति बन गई।
विज्ञापन
टेंपो चालक से मारपीट। - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

आगरा में रामबाग पर टेंपो खड़ा करने पर चालकों का ठेकेदार के कर्मचारियों से विवाद हो गया। आरोप है कि कर्मचारियों ने टेंपो के दो चालकों को लाठी-डंडे से जमकर पीटा। लोगों के जुटने पर भाग गए। पुलिस ने केस दर्ज कर 3 को पकड़ लिया। अन्य की तलाश की जा रही है।
विज्ञापन


गांव अगवार, एत्मादपुर निवासी अमित ने मुकदमा दर्ज कराया है। उन्होंने पुलिस को बताया कि वह 6 जुलाई को सुबह 10:30 बजे रामबाग चौराहे पर टेंपो लेकर आए थे। अपने साथी नरेश के साथ अपने टेंपो में टूंडला और फिरोजाबाद की सवारी बैठा रहे थे। तभी ठेकेदार का कर्मचारी लकी उर्फ तेजवीर, सोनू पंडित, करण, दुष्यंत और सत्येंद्र पंडित आ गए। 

 
विज्ञापन

वह गाली देने लगे। इस दौरान टेंपो को हटाने का दबाव बनाया। उन्होंने सभी से कहा कि वह सवारी भरने के बाद चले जाएंगे। मगर, वो नहीं माने। विरोध पर लाठी-डंडे से हमला बोल दिया। लोगों के जुटने पर जान से मारने की धमकी देकर भाग गए। आरोपी निर्धारित शुल्क से अधिक की वसूली करते हैं। विरोध पर मारपीट करते हैं। एसीपी छत्ता ने बताया कि दुष्यंत, तेजवीर और करन को हिरासत में ले लिया गया है।

">http://
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें