फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Agra: कोऑपरेटिव बैंक की शाखा में संविदाकर्मी ने की आत्महत्या, फंदे पर लटकी मिली लाश

Tue, 09 Jan 2024 12:49 PM IST
धीरेन्द्र सिंह अमर उजाला न्यूज नेटवर्क, आगरा

सार

संविदाकर्मी सुबह-सुबह बैंक आया और अंदर से शटर बंद कर लिया। इसके बाद मफलर का फंदा बनाकर वह लटक गया। घटना की  जानकारी अन्य बैंक कर्मियों के पहुंचने पर हो सकी। 
 
विज्ञापन
मौके पर पहुंची पुलिस - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

आगरा के फतेहपुरसीकरी कस्बे की कोऑपरेटिव बैंक की शाखा में संविदाकर्मी ने फंदे पर लटक कर जान दे दी। वो सुबह-सुबह बैंक आया और शटर अंदर से बंद कर लिया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा है।
विज्ञापन


फतेहपुरसीकरी कस्बे की कोऑपरेटिव बैंक की शाखा में तैनात संविदा कर्मी  लक्ष्मण पुत्र कल्याण सिंह निवासी ग्राम नगला कोरई का रहने वाला था। बताया  गया है कि वो सुबह 9:00 बजे प्रतिदिन की तरह बैंक में आ गया। बैंक खोलकर अंदर से शटर का ताला बंद कर लिया। शाखा में छत में लगे कुंडा से मफलर बांधकर फंदे पर लटक  गया। घटना की जानकारी अन्य बैंक कर्मियों के पहुंचने पर हुई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शटर को तोड़कर संविदा कर्मी लक्ष्मण का शव कुंदा से उतारा।
विज्ञापन


संविदाकर्मी ने ये कदम क्यों उठाया स्पष्ट नहीं हो सका है। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें