फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आगरा में विकास कार्यों का हाल: चमक रहा शिलान्यास का पत्थर, लेकिन सड़कें अब तक जर्जर

Mon, 15 Nov 2021 01:16 PM IST
मुकेश कुमार अमर उजाला ब्यूरो, आगरा

सार

आवास विकास कॉलोनी, लॉयर्स कालोनी, बोदला सिकंदरा रोड और न्यू आगरा समेत शहर में शिलान्यास के पत्थर लोगों को चिढ़ा रहे हैं। इन इलाकों में शिलान्यास के बाद भी निर्माण नहीं शुरू हुआ है। 
विज्ञापन
बोदला सिकंदरा मार्ग का शिलान्यास होने के बाद भी नहीं शुरू हुआ निर्माण - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

आगरा में विकास कार्यों के शिलान्यास के पत्थर पर जनप्रतिनिधियों ने नाम न होने पर आपत्ति के साथ नाराजगी जाहिर की है, वहीं आम लोगों की शिकायत है कि शिलान्यास के पत्थर क्षेत्र में महीनों पहले लगा दिए गए, लेकिन सड़कें अब तक जर्जर है और न इंटरलॉकिंग टाइल्स से साइड पटरी का निर्माण हो सका। 

विज्ञापन


नगर निगम ही नहीं, बल्कि विधायक निधि से भी स्वीकृत किए गए कामों पर शिलान्यास के पत्थर पहले ही लगा दिए गए। अब लोग इस इंतजार में हैं कि सड़कों का काम शुरू हो। आवास विकास कॉलोनी, लॉयर्स कालोनी, बोदला सिकंदरा रोड और न्यू आगरा समेत शहर में शिलान्यास के पत्थर लोगों को चिढ़ा रहे हैं।

मेयर नवीन जैन ने पत्थर पॉलिटिक्स के बढ़ने और शिलान्यास के पत्थरों पर नाम न होने के मामलों को संज्ञान रखते हुए नगर निगम अधिकारियों को आदेश जारी किया है कि शिलान्यास का पत्थर अब केवल वहीं लगाया जाएगा, जहां पर अगले दिन से काम शुरू होना है। टेंडर प्रक्रिया पूरी होने के बाद जब ठेकेदार काम शुरू करने वाले होंगे, तब एक दिन पहले कार्य का शिलान्यास कराया जाएगा। 

विज्ञापन

जल्द शुरू होगा निर्माण कार्य
मेयर नवीन जैन ने कहा कि शिलान्यास के पत्थर जहां लगे हैं, वहां देर से सही, लेकिन निर्माण कार्य जल्द शुरू किया जाएगा। नगर निगम के पास बजट की कमी के कारण कार्य स्वीकृत हो गए थे, लेकिन टेंडर प्रक्रिया होने के बाद भी ठेकेदारों ने काम शुरू नहीं किया। वह पुराना भुगतान चाहते थे, ऐसे में ठेकेदारों को बकाया का भुगतान होने के साथ ही ऐसी सड़कें भी बननी शुरू हो जाएंगी। 

ग्रेनाइट के काले पत्थरों पर सुनहरे हर्फ में दर्ज
न्यू लॉयर्स कालोनी से कौशलपुर रोड में एक्सीलेंट कोचिंग से जीतू के मकान तक सीसी सड़क निर्माण का शिलान्यास 4 माह पहले किया गया, लेकिन सड़क का निर्माण अब तक शुरू नहीं हुआ। क्षेत्रीय निवासी संजय शर्मा ने बताया कि शिलान्यास का पत्थर तो सबसे पहले लग गया। कई बार पार्षद और नगर निगम इंजीनियरों से कह चुके हैं, पर हर बार इंतजार के लिए कहते हैं। 
 
विज्ञापन

दुर्गा नगर में शिलान्यास के बाद शुरू न हुआ काम
दुर्गा नगर में राजकुमार बेकरी वालों की गली में सड़क और नाली का निर्माण होना है। इस कार्य का शिलान्यास हो चुका है। आगरा उत्तर के विधायक पुरुषोत्तम खंडेलवाल ने इसका उद्घाटन किया, लेकिन निर्माण शुरू नहीं हुआ। दुर्गा नगर के विकास सिंह का कहना है कि जब शिलान्यास के बाद काम शुरू नहीं करना था तो बोर्ड लगाया ही क्यों। 

बोदला सिकंदरा रोड पर पत्थर चमक रहा, सड़क टूटी
हेमा पेट्रोल पंप के सामने मेयर ने बारिश के बीच सड़क निर्माण का शिलान्यास किया। ग्रेनाइट के पत्थर पर 15 वें वित्त आयोग से दो करोड़ रुपये से बन रही सड़क का ब्योरा दर्ज हुआ, लेकिन डेढ़ महीने से काम शुरू नहीं हुआ। दहतोरा से बोदला चौराहे के बीच दोनों साइड की सड़कें खोदी पड़ी हैं और धूल के गुबार के बीच शिलान्यास का पत्थर लोगों को चिढ़ा रहा है। 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें