फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Agra News: सत्यापन में सिपाही लापरवाह, जेल से छूटे आरोपी ने फिर की चोरी

विज्ञापन
थाना न्यू आगरा में गिरफ्तार चोरी का आरोपी
विज्ञापन
आगरा। अपराधियों के सत्यापन कार्य में लगे सिकंदरा थाने के दो सिपाहियों ने लापरवाही की। अपनी रिपोर्ट में आरोपी के किसी तरह के अपराध में संलिप्त न होने की बात लिखकर दे दी। उधर, आरोपी ने चोरी की वारदात को अंजाम दिया। न्यू आगरा पुलिस ने गिरफ्तार की तब हकीकत का पता चला। इस पर सिपाही प्रदीप कुमार और चंद्रमोहन को निलंबित किया गया है। थाना प्रभारी और चाैकी प्रभारी की भी प्रारंभिक जांच के आदेश दिए गए हैं।
विज्ञापन

थाना न्यू आगरा क्षेत्र के नगला पदी निवासी नाहर सिंह परिवार सहित 15 नवंबर को आगरा से बाहर गए थे। 30 नवंबर को रिश्तेदारों ने बताया कि घर के ताले टूटे हुए हैं। परिवार घर आया तो पता चला कि चोर 1.70 लाख रुपये ले गए। पुलिस ने जांच की। रविवार रात को खासपुर चाैराहे से एक आरोपी को पकड़ लिया। आरोपी प्रभु दयाल उर्फ तंगा है।
वह रुनकता के शनि देव मंदिर मार्ग का रहने वाला है। उसके पास से 1 लाख रुपये बरामद किए गए। आरोपी तंगा पर 15 प्राथमिकी दर्ज हैं। इनमें आगरा के साथ ही अलीगढ़ के थाने शामिल हैं। डीसीपी सिटी सैयद अली अब्बास ने बताया कि आरोपी तंगा पूर्व में एक मामले में जेल भेजा गया था। 15 नवंबर को ही जेल जमानत पर बाहर आया था। उसने 29 नवंबर को फिर से वारदात कर दी।
विज्ञापन

डीसीपी ने बताया कि जेल से छूटे अपराधियों का विभागीय स्तर पर सत्यापन किया जाता है। यह देखा जाता है कि काैन-कहां रह रहा और क्या कर रहा है। तंगा के मामले में रुनकता चाैकी के सिपाही प्रदीप कुमार और चंद्रमोहन ने सत्यापन किया था। वह घर गए थे। मगर तंगा नहीं मिला। उसके मां-पिता से बात कर आ गए। इसके बाद डोजियर में लिखकर दिया कि वह किसी तरह के अपराध में नहीं है।
भ्रामक जानकारी भरकर अधिकारियों को रिपोर्ट दे दी। इस मामले में थाना प्रभारी और चौकी प्रभारी ने भी पर्यवेक्षण में लापरवाही की। सिपाहियों को निलंबित किया गया है। निरीक्षक और दरोगा के खिलाफ प्रारंभिक जांच के आदेश किए गए हैं।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें