फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सिपाही और युवती के बीच तीन साल से चल रहा प्रेम प्रसंग

विज्ञापन
विज्ञापन
मैनपुरी। गोला बाजार के पास एक कमरे में प्रेमिका के साथ पकड़े गए सिपाही का तीन साल से प्रेम प्रसंग चल रहा था। पत्नी को जब इस बारे में खबर लगी तो बृहस्पतिवार को रंगेहाथ पकड़ने के बाद जमकर पिटाई की। युवती बांदा की रहने वाली बताई गई है, उक्त प्रकरण की जांच सीओ लाइन द्वारा की जा रही है।
विज्ञापन

सिपाही रियाजुद्दीन जब बांदा में तैनात था, उस दौरान वहां की रहने वाली एक लड़की से उसकी दोस्ती हो गई थी। इनके बीच प्रेम संबंध हो गए थे, इस बीच करीब तीन वर्ष पूर्व सिपाही का तबादला जनपद मैनपुरी में हो गया। युवती व सिपाही के बीच फोन पर रोजाना ही बात हुआ करती थी। वहीं, सिपाही सरकारी क्वाटर में रहने की बजाय निजी कमरा लेकर रह रहा था। बृहस्पतिवार को प्रेमिका बांदा से उससे मिलने के लिए आई थी। इस बीच सिपाही पत्नी अपने भाई के साथ वहां आई और दोनों को पकड़ लिया। इसके बाद सिपाही की जहां जमकर पिटाई की वहीं युवती को खरी खोटीं सुनाई। मामले को गंभीरता से लेते हुए एसपी ने जहां सिपाही को निलंबित कर दिया है। वहीं उक्त प्रकरण की जांच सीओ लाइन कर रहे हैं। सीओ की रिपोर्ट के बाद मामले में आगे की कार्रवाई होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें