फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कर्जदाताओं को फंसाने का षडयंत्र: अपने भी भाई की ले बैठा जान, नशीला इंजेक्शन लगा मारी गोली, गलत जगह लगने से मौत

Thu, 08 Jun 2023 07:33 PM IST
धीरेन्द्र सिंह संवाद न्यूज एजेंसी, कासगंज

सार

पुलिस ने आरोपी भाई और उसके दो साथियों गिरफ्तार कर लिया है। उनसे दो तमंचे और कारतूस बरामद किए गए हैं। 
 
विज्ञापन
पुलिस हिरासत में आरोपी - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

कासगंज के ढोलना थाने की पुलिस ने युवक की गोली मारकर हत्या किए जाने के मामले का खुलासा किया। इस मामले में पुलिस ने मृत युवक के सगे भाई व उसके दो साथियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस की मानें तो गिरफ्तार भाई ने अपने दो साथियों के सहयोग से कर्जदाताओं को केस में फंसाने के लिए भाई को गोली मारने का षडयंत्र रचा था। पकड़े गए आरोपियों के पास से पुलिस ने दो तमंचा, कारतूस आदि बरामद किए हैं।

ये है घटना 

घटनाक्रम के मुताबिक मनोज कुमार निवासी तैय्यबपुर तीन जून की रात घायलावस्था में नहर के पास पड़ा मिला। उसे गोली लगी थी। इस मामले में आरोपी भाई चंद्रवीर ने अज्ञात लोगों के खिलाफ जानलेवा हमले की धाराओं में केस पंजीकृत कराया था। घायल की हालत गंभीर देख डॉक्टरों ने उसे अलीगढ़ के लिए रेफर किया था। यहां उपचार के दौरान घायल मनोज कुमार की मौत हो गई। पुलिस ने मनोज की मौत के बाद जानलेवा हमले की धारा को हत्या की धाराओं में परिवर्तित कर जांच पड़ताल तेज कर दी। 
विज्ञापन


ये भी पढ़ें - बेटी को बेचना चाहती है मां: पिता ने एएसपी क्राइम से की शिकायत, बताई ऐसी वजह; आपको भी नहीं होगा यकीन
 

पूछताछ में हुआ खुलासा 

पुलिस ने शक के आधार पर मृतक के भाई चंद्रवीर को हिरासत में लेकर उससे कड़ाई से पूछताछ की। पुलिस की पूछताछ में हकीकत सामने आ गई। एएसपी जितेंद्र दुबे ने बताया कि आरोपी भाई चंद्रवीर और मृत मनोज को जुआ खेलने की लत थी। जुएं में मोटी रकम हारने के कारण शहर के साहूकार अवधेश उर्फ शीनू व स्वदेश के पास जमीन गिरवी रखकर कर्ज ले रखा था। कर्ज की रकम वापस न देनी पड़े इसलिए दोनों कर्जदाताओं को फंसाने की योजना बनाई थी।

ये भी पढ़ें - एटा में 30 मिनट के अंदर लूट की तीन वारदातें: एमआर, शिक्षिका और एक दंपती को बनाया निशाना; हाथ मलती रह गई पुलिस
 

गलत जगह लगी गोली 

चंद्रवीर ने साथी जितेंद्र और मुकेश निवासी हिम्मतपुरसई के साथ मिलकर भाई मनोज को गोली मारने की योजना बनाई। इस योजना के मुताबिक पहले उसे नशे का इंजेक्शन दिया गया और फिर मुकेश ने मनोज की पीठ पर पीछे से गोली मार दी। आरोपी के अनुसार वो भाई की जान नहीं लेना चाहता था, लेकिन गोली गलत जगह लग गई और उसकी मौत हो गई। 

ये भी पढ़ें - UP: यूपी पुलिस के सिपाही को दिल दे बैठी शादीशुदा महिला, भरोसे में छोड़ा बसा बसाया घर; आगे जो हुआ टूट गए अरमान
 
विज्ञापन

आरोपी गिरफ्तार 

पुलिस ने भाई चंद्रवीर और उसके साथ मुकेश व जितेंद्र को गिरफ्तार कर लिया है। उनके पास से दो तमंचा, कारतूस बरामद किए हैं। मामले का खुलासा इंस्पेक्टर ढोलना राजकुमार शर्मा एवं एसओजी इंस्पेक्टर अनूप कुमार भारतीय की टीम ने किया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें