शादीशुदा महिला से प्यार करने वाले युवक की हत्या कर दी गई। वो एक महीने से लापता था। एटा के युवक का आगरा में कटा हुआ सिर मिला। पुलिस इस मामले की जांच में जुटी हुई है।
उत्तर प्रदेश के आगरा जिले में प्रेम संबंधों के चलते युवक की हत्या कर दी गई। मृतक का कटा हुआ सिर आगरा पुलिस को मिला। मृतक की शिनाख्त के लिए परिवार के लोगों को एटा से बुलाया गया है।
विज्ञापन
बताया गया है कि एटा के रहने वाले युवक दिलीप की प्रेमिका के पति ने दोस्तों संग मिलकर आगरा में हत्या कर दी। युवक एक माह से लापता था। परिजनों ने एटा के सकीट थाना में उसकी गुमशुदगी दर्ज कराई थी। रविवार रात को एटा पुलिस आगरा आई।
प्रेमिका की निशानदेही पर उसका शव तलाश करने के प्रयास किए गए। परिजनों का कहना है कि पुलिस ने बताया कि उसका सिर पुलिस को मिला है। इसे पोस्टमार्टम के लिए भेजा जा रहा है।