फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Agra News: डॉ. आंबेडकर पर दिए बयान से कांग्रेसियों में आक्रोश

Fri, 20 Dec 2024 05:43 PM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
विज्ञापन
विज्ञापन
केंद्रीय गृहमंत्री मुर्दाबाद के लगाए नारे, राष्ट्रपति को संबोधित ज्ञापन डीएम को सौंपा
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी

मैनपुरी। राज्यसभा में केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह के एक बयान को लेकर जिले के कांग्रेसियों में आक्रोश दिखाई दिया। शुक्रवार को गृहमंत्री के खिलाफ नारेबाजी करते हुए बाबा साहेब को लेकर अपमानजनक टिप्पणी करने का आरोप लगाया। राष्ट्रपति के नाम संबोधित ज्ञापन डीएम को सौंपा है।
केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह की ओर से भारत रत्न बाबा साहेब को लेकर 17 दिसंबर को राज्यसभा में एक बयान दिया गया। इसे कांग्रेसियों ने अपमानजनक बताते हुए विरोध शुरू कर दिया है। प्रदेश नेतृत्व के आह्वान पर शुक्रवार को जिला कांग्रेस कमेटी की जिलाध्यक्ष विनीता शाक्य अन्य पदाधिकारियों के साथ कलेक्ट्रेट पहुंची। सभी पदाधिकारियों के साथ कार्रवाई की मांग को लेकर केंद्रीय गृहमंत्री को लेकर नारेबाजी की। इसके बाद जिलाध्यक्ष ने पदाधिकारियों के साथ डीएम को ज्ञापन सौंपा।
विज्ञापन

राष्ट्रपति के नाम संबोधित इस ज्ञापन में कहा गया कि जो बयान राज्यसभा में केंद्रीय गृहमंत्री ने दिया है, वह अपमानजनक है। हमारे गणतंत्र की नींव को कमजोर करने का खतरनाक प्रयास है। बाबा साहेब के अपमान को कांग्रेस कतई बर्दाश्त नहीं करेगी।
विज्ञापन

ज्ञापन देने वालों में पूर्व जिलाध्यक्ष गोपाल कुलश्रेष्ठ, यूथ कांग्रेस जिलाध्यक्ष राहुल कठेरिया, जिला सचिव वीर राज सिंह, चंद्रप्रकाश दुबे, अजय दुबे मौजूद थे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें