फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मथुरा में मुठभेड़: आधी रात को ताबड़तोड़ फायरिंग से दहशत, दो बदमाशों को लगी गोली; 25-25 हजार के हैं इनामी

Fri, 20 Dec 2024 03:12 PM IST
धीरेन्द्र सिंह संंवाद न्यूज एजेंसी, मथुरा

सार

मथुरा के राया में आधी रात को पुलिस और स्वाट टीम की बदमाशों से मुठभेड़ हो गई। इस दौरान पुलिस और बदमाशों के बीच कई राउंड गोलियां चलीं। पुलिस की गोली लगने से दोनों बदमाश घायल हो गए। उन्हें उपचार के लिए जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। 
विज्ञापन
मथुरा में मुठभेड़ - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

मथुरा में राया पुलिस और स्वाट टीम ने 25-25 हजार के दो इनामी बदमाशों को बृहस्पतिवार की रात मुठभेड़ में दबोच लिया। पुलिस की गोली लगने से दोनों इनामी बदमाश घायल हो गए। पुलिस ने दोनों को उपचार के लिए जिला अस्पताल में भर्ती कराया है। 
विज्ञापन




स्वाट टीम प्रभारी अभय शर्मा को दो इनामी बदमाशों की लोकेशन राया थाना क्षेत्र में मिली। उन्होंने इसकी जानकारी राया थाना प्रभारी निरीक्षक अजय कौशल दी। स्वाट और राय पुलिस ने बदमाशों के लिए चेकिंग शुरू कर दी। कुछ देर में दो बाइक सवार युवक आते दिखाई दिए। पुलिस चेकिंग को देख वह भागने लगे। शक के आधार पर पुलिस ने पीछा किया तो बाइक सवारों ने पुलिस पर फायरिंग कर दी। 
विज्ञापन


पुलिस की गोली लगने से दोनों बदमाश घायल हो गए। पुलिस ने दोनों को पकड लिया। पूछताछ में उन्होंने अपना नाम राया थाना क्षेत्र के गांव सारस निवासी अंकित चौधरी और धर्मा वाली गली निवासी पुष्पेंद्र चौधरी उर्फ बिट्टू बताया। तलाशी में उनके कब्जे से लैपटॉप, दो तमंचा, कारतूस और चोरी की बाइक बरामद हुई। 
विज्ञापन


एसपी देहात त्रिगुण बिसेन बताया के दोनों शातिर अपराधी हैं। लूट चोरी समय अन्य आपराधिक वारदातों को अंजाम देने की कई थानों में रिपोर्ट दर्ज हैं। पुलिस की गोली लगने से दोनों बदमाश घायल हो गए। उन्हें उपचार के लिए जिला अस्पताल में भर्ती कराया है। साथ ही उनके आपराधिक इतिहास को खंगाल जा रहा है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें