फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

UP: राहुल गांधी और प्रियंका 29 जनवरी को आ रहे आगरा, फतेहपुर सीकरी लोकसभा क्षेत्र में करेंगे रैली

Mon, 12 Jan 2026 10:39 PM IST
धीरेन्द्र सिंह अमर उजाला नेटवर्क, आगरा

सार

फतेहपुर सीकरी लोकसभा में 29 जनवरी को कांग्रेस की विशाल रैली होने जा रही है। इस रैली में राहुल गांधी और प्रियंका गांधी शामिल होने के लिए आ रहे हैं। 
विज्ञापन
राहुल और प्रियंका गांधी। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

कांग्रेस पार्टी ने विधानसभा चुनाव की तैयारी शुरू कर दी है। 29 जनवरी को फतेहपुर सीकरी लोकसभा में एक विशाल रैली होने जा रही है। इसमें राहुल गांधी और प्रियंका गांधी के शामिल होने की उम्मीद है।
विज्ञापन


राजा मंडी स्थित कार्यालय में महानगर अध्यक्ष अमित सिंह ने बताया कि राष्ट्रीय महासचिव प्रियंका गांधी के जन्म दिवस पर 100 दिन का कार्यक्रम जारी किया है। इसमें जनसभा और लोगों की समस्याओं पर संवाद होंगे। 29 जनवरी को फतेहपुर सीकरी लोकसभा में विशाल रैली की जाएगी।

इसमें राहुल गांधी, राष्ट्रीय महासचिव प्रियंका गांधी, कांग्रेस पार्टी अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे, प्रदेश अध्यक्ष अजय राय समेत कई नेता इसमें शामिल हो सकते हैं। जिला अध्यक्ष रामनाथ सिकरवार ने बताया की रैली के लिए तैयारियां शुरू कर दी है। गांव में जाकर जनसंपर्क किया जा रहा है। प्रेस वार्ता के बाद कार्यकर्ताओं ने प्रियंका गांधी का जन्म दिवस पर केक काटकर खुशी मनाई। इसमें डॉक्टर मधुरिमा शर्मा , याकूब शेख, गीता सिंह, प्रकाश दुबे, अनुज शर्मा, दीपक शर्मा ,गौरव शर्मा आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें