फोटो - मंडलायुक्त आगरा को ज्ञापन सौंपने पहुंचे ग्रामीणराष्ट्रीय राजमार्ग 3 पर प्रशासन ने बंद क
इरादतनगर। क्षेत्र के गांव गढ़ी नौहवार के लिए राष्ट्रीय राजमार्ग-3 पर कट न होने से ग्रामीणों को दिक्कतों का सामना करना पड़ता है। ग्राम प्रधान विनोद कुमार के नेतृत्व में ग्रामीणों ने सोमवार मंडलायुक्त आगरा को ज्ञापन साैंपा। ग्रामीणों ने जल्द स्थायी कट बनवाने की मांग की है। कट न बनवाए जाने पर धरना-प्रदर्शन की चेतावनी दी है।
ग्राम गढ़ी प्रधान विनोद कुमार ने बताया कि पुलिस और हाईवे प्राधिकरण ने हाईवे पर दुर्घटनाओं के कारण अस्थायी कटों को बंद कर दिया है। इस राजमार्ग से जगनेर-तांतपुर मार्ग, मुरकिया, रामनगर, अकोला सहित कई गांव को जोड़ता है। गांव गढ़ी नौहवार जाने के लिए आगरा-ग्वालियर राजमार्ग पर दो किमी तक कोई कट नहीं है। इस दौरान पौहप सिंह, डॉ. राजेंद्र प्रकाश, डॉ. राजन, सुखवीर सिंह, हकीम फौजी, अमर सिंह, राम प्रकाश, धर्मेंद्र सिंह और महावीर सिंह आदि मौजूद रहे।