फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष का भाजपा सरकार का निशाना, पीएफ घोटोल में ऊर्जा पर लगाए आरोप

Mon, 27 Jan 2020 09:31 AM IST
Abhishek Saxena न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मथुरा
विज्ञापन
कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष अजय कुमार लल्लू - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
भाजपा सरकार में किसानों पर जुल्म किये जा रहे हैं। गन्ना किसानों का बकाया सरकार नहीं दे रही है। किसान को फसलों का वाजिब मूल्य नहीं दिया जा रहा है। यह बातें कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष अजय कुमार लल्लू ने गोवर्धन तहसील में किसानों के धरना प्रदर्शन के दौरान कहीं।
विज्ञापन


उन्होंने किसानों से आव्हान किया कि अब समय आ गया है कि वह किसान विरोधी सरकार को उखाड़ फेंकें। इससे पूर्व उनका मथुरा तथा गोवर्धन में दर्जनों स्थानों पर जोरदार स्वागत किया गया। सभा में पूर्व नेता कांग्रेस विधान मंडल दल ने कहा कि उत्तर प्रदेश मे किसानों के साथ भाजपा की योगी सरकार जनरल डायर जैसा रवैया अपना रही है। 

‘खुले घूम रहे पशु दस दिन में नहीं रोके तो डीएम दफ्तर पर बांधेंगे’
यदि दस दिन के अंदर खुले घूम रहे पशुओं को नहीं रोका गया तो उन्हें डीएम कार्यालय में बांधा जाएगा। अमर उजाला से हुई बातचीत में प्रदेश अध्यक्ष अजय कुमार लल्लू ने इसके अलावा ऊर्जा मंत्री श्रीकांत शर्मा को भी 26 सौ करोड़ के घोटाले में शामिल बताया।
विज्ञापन


उन्होंने कहा कि ऊर्जा मंत्री भ्रष्टाचार में शामिल हैं। बिजली कर्मचारियों का विरोध रोकने के लिए पैसा वापस करने का आश्वासन तो दे दिया, परंतु पैसा वापस नहीं मिल रहा। उन्होंने कहा कि बढ़े हुए बिजली के दामों की मार किसान  पर पड़ रही है। 
विज्ञापन

जिलाध्यक्ष दीपक चौधरी ने कहा कि अब कांग्रेस सड़कों पर उतर कर किसानों की लड़ाई लड़ेगी। प्रदेश अध्यक्ष के साथ प्रदेश उपाध्यक्ष पंकज मलिक, महासचिव पं. योगेश दीक्षित, प्रदेश सचिव अमित सिंह दिवाकर भी मौजूद रहे। इसके बाद कांग्रेसजनों ने एसडीएम गोवर्धन को ज्ञापन दिया। 
 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें