प्रदीप माथुर ने पीएफ घोटाले के लिए सीधे तौर पर ऊर्जा मंत्री श्रीकांत शर्मा को जिम्मेदार ठहराया। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ को तुरंत ऊर्जा मंत्री से इस्तीफा लेना चाहिए। इसकी निष्पक्ष जांच होनी चाहिए।
वहीं कांग्रेस के राज्यसभा सांसद राजीव शुक्ला ने महाराष्ट्र में कांग्रेस के सरकार के बनाने के मुद्दे पर कहा कि हाईकमान जो निर्णय लेगा वही लागू होगा। उन्होंने दिल्ली में प्रदूषण के लिए केंद्र सरकार की तीखी आलोचना की। कहा कि इससे दुनिया में देश की बदनामी हो रही है।
शहर से लेकर देश तक की ताजा खबरें व वीडियो देखने लिए हमारे फेसबुक पेज को लाइक करने के लिए यहां क्लिक करें