फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

UP: हिन्दू और हिंसा... राहुल गांधी के बयान पर देवकीनंदन ठाकुर का करारा जवाब, बोले- हम धर्मरक्षक हैं

Tue, 02 Jul 2024 01:47 PM IST
धीरेन्द्र सिंह संवाद न्यूज एजेंसी, मथुरा

सार

राहुल गांधी के हिंदुओं पर दिए गए एक बयान ने हंगामा मचा दिया है। मथुरा में कथावाचक देवकीनंदन से इस बयान को लेकर प्रतिक्रिया ली गई तो वे नाराज नजर आए। जानें उन्होंने क्या कहा...
 
विज्ञापन
देवकीनंदन ठाकुर और राहुल गांधी - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

लोकसभा में नेता विपक्ष के तौर पर राहुल गांधी के संसद में दिए बयान कथावाचक देवकीनंदन ठाकुर ने करारा जवाब दिया है। कथावाचक ने कहा कि हमने तो सुना था  कि राहुल गांधी मोहब्बत की दुकान लगाते हैं। सबको मोहब्बत बांटते हैं। लगता है कि राहुल गांधी की मोहब्बत की दुकान में हिंदुओं के लिए सामान नहीं है और इसीलिए मैंने देखा है कि उनकी 99 सीटें हैं और कोई भी हिंदू धर्माचार्य कांग्रेस की टिकट पर नहीं लड़ा है। एक तो उनको भी उन्होंने अपनी पार्टी से निकाल दिया। खैर इस बात से कोई दिक्कत नहीं है।  
विज्ञापन




 
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि हिन्दू हिंसक नहीं, धर्म रक्षक होता है। भगवान शिव का चित्र दिखाया और कहा कि वे कभी युद्ध नहीं करते, शांति का संदेश देते हैं। इस पर कथावाचक ने एक चित्र भी दिखाया। उन्होंने कहा कि धर्म की रक्षा के लिए हिन्दू खड़ा होता है। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें