यूपी में कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष राज बब्बर ने कहा कि प्रदेश की योगी सरकार तूफान पीड़ितों को मुआवजा देने के नाम पर छल कर रही है। एक ही चेक को कई बार दिया जा रहा है।
वह सोमवार को तूफान पीड़ितों का हालचाल पूछने के लिए एसएन मेडिकल कॉलेज पहुंच थे। इस दौरान उन्होंने तूफान पीड़ितों से मुलाकात कर उनका दुख बांटा।
राज बब्बर ने कहा कि मुआवजे का चेक पहले तो एसडीएम से बंटवाया गया। फिर डिप्टी सीएम ने बांटा फिर मुख्यमंत्री से वही चेक बंटवाए गए। मुआवजा भी कम दिया गया।