फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एसएन मेडिकल काॅलेज हादसा: बच्चे की माैत पर फूटा कांग्रेसियों का गुस्सा, प्राचार्य कार्यालय में हंगामा

Sun, 23 Aug 2026 12:39 PM IST
Arun Parashar संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा

सार

आगरा के एसएन मेडिकल काॅलेज में बच्चे की माैत पर हंगामा थमने का नाम नहीं ले रहा है। रविवार को कांग्रेसियों ने मेडिकल काॅलेज में प्रदर्शन किया। प्राचार्य कार्यालय पर हंगामा किया।
विज्ञापन
प्रदर्शन करते कांग्रेसी। - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

आगरा के खंदारी निवासी विद्युत विभाग में एई आमिर रिजवी के बेटे उमेर की मौत के बाद कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने एसएन मेडिकल कॉलेज के प्राचार्य कार्यालय पर जमकर हंगामा किया। इस दाैरान कांग्रेस कार्यकर्ताओं की प्राचार्य डॉक्टर प्रशांत गुप्ता से तीखी नोकझोंक भी हुई। 
विज्ञापन




कांग्रेस नेताओं ने एसएन मेडिकल कॉलेज में भारी अवस्था का आरोप लगाया। उनका आरोप है की दवाई नहीं मिल रही है। डॉक्टर प्राइवेट प्रैक्टिस कर रहे हैं। बाहर से जांच कराई जा रही है। इसके अलावा मरीज और तीमारदारों को परेशान करने के लिए 100से अधिक गार्ड रखे हैं। बच्चे की मौत की उच्च स्तरीय जांच कराई जाए और मुआवजा भी दिया जाए। प्राचार्य डॉक्टर प्रशांत गुप्ता ने बताया कि बच्चे की मौत निमोनिया के कारण हुई थी, बच्चों में जन्मजात सेरेब्रल पाल्सी की बीमारी है। परिजन ने पोस्टमार्टम कराने से मना कर दिया है।
विज्ञापन


 
विज्ञापन

बच्चे के सिर पर गिरा था प्लास्टर
आगरा के एसएन मेडिकल कॉलेज इमरजेंसी के आईसीयू में भर्ती 10 साल के उमेर ने तड़के दम तोड़ दिया था। इसी बच्चे के सिर पर बीते दिन इमरजेंसी में छत से प्लास्टर गिर गया था। कॉलेज प्रशासन ने इसे निमोनिया और जन्मजात बीमारी को वजह बताया है। शनिवार को मौत की जानकारी पर समाजवादी पार्टी के कार्यकर्ताओं ने प्राचार्य कार्यालय का घेराव कर जमकर हंगामा किया था। पुलिस और सुरक्षा गार्ड से नोकझोंक भी हुई थी। सपा नेताओं ने प्लास्टर गिरने से मौत का आरोप लगाते हुए मुआवजे की मांग की थी।


 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें