फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

प्रदेश अध्यक्ष की रिहाई को कांग्रेस करेगी सत्याग्रह

विज्ञापन
05एमएनपी-29-पत्रकार वार्ता में विचार व्यक्त करतीं कांग्रेस जिलाध्यक्ष विनीता शाक्य - फोटो : MAINPURI
विज्ञापन
मैनपुरी। कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष की रिहाई के लिए कांग्रेस सत्याग्रह करेगी। देश निर्माता किसानों और मजदूरों की सेवा करने के लिए अभियान चलाया जाएगा। यह बातें कांग्रेस जिलाध्यक्ष विनीता शाक्य ने शुक्रवार को पत्रकार वार्ता में कहीं।
विज्ञापन

शुक्रवार को कांग्रेस के पीसीसी सदस्य डॉ. उमेश टिंगल के आवास पर शुक्रवार को जिलाध्यक्ष विनीता शाक्य ने पत्रकारों से वार्ता करते हुए कहा लॉकडाउन अवधि में प्रदेश की भाजपा सरकार मनमानी कर रही है। प्रवासी मजदूरों के लिए कांग्रेस द्वारा उपलब्ध कराई गई बसों से प्रवासियों को नहीं भेजा गया। जब कांग्रेस ने विरोध किया तो प्रदेश अध्यक्ष अजय कुमार सिंह लल्लू को 20 मई को जेल भेज दिया। उन्होंने कहा प्रदेश अध्यक्ष की रिहाई के लिए कांग्रेस सत्याग्रह चलाएगी। किसान, गरीब, मजदूर, जरूरतमंदों की मदद सेवा करेगी। प्रदेश सरकार को दमनकारी नीतियों को छोड़कर कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष को तत्काल रिहा करना चाहिए। शहर अध्यक्ष धीरज श्रीवास्तव, पूर्व जिलाध्यक्ष संकोच गौड़, प्रदेश महासचिव विधि प्रकोष्ठ मनोज शाक्य, पीसीसी सदस्य डॉ. उमेश टिंगल, अनिल पालीवाल मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें