प्रियंका गांधी ने बुधवार को इस मामले पर ट्वीट कर सरकार को घेरा। उन्होंने लिखा, उत्तर प्रदेश में महिलाओं के खिलाफ ऐसे अपराध हो रहे हैं कि रूह कांप जाए, लेकिन सरकार सो रही है।
21 जून की रात की है घटना
यह घटना 21 जून की रात 8:20 की है। पुलिस दो दिन दबाए रही और परिवार वालों से कहा कि अगर रिपोर्ट लिखवाओगे तो परिवार की बदनामी होगी। घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद पुलिस सक्रिय हुई। इस मामले में अनीष, दिलीप और कौशल नाम के युवक गिरफ्तार किए गए हैं। इन पर ही किशोरी को छत से फेंकने का आरोप है।