फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

यूपी: कांग्रेस नेत्री से 27 लाख की ठगी, बैंक प्रबंधक और मशीनरी सप्लायर को नोटिस जारी

Wed, 01 May 2024 09:37 AM IST
धीरेन्द्र सिंह संवाद न्यूज एजेंसी, मैनपुरी

सार

 महिला कांग्रेस आगरा जोन की अध्यक्ष के साथ 27 लाख की ठगी का मामला सामने आया है। इस मामले में बैंक प्रबंधक के साथ फ्लोर मिल के सामान के सप्लायर को नोटिस जारी किया गया है।
 
विज्ञापन
नोटिस। - फोटो : amar ujala
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

मैनपुरी में कांग्रेस नेत्री के साथ 27 लाख रुपये की ठगी के मामले में यूनियन बैंक के शाखा प्रबंधक सहित फ्लोर मिल के सामान के सप्लायर को नोटिस जारी किया गया है। जिला विधिक सेवा प्राधिकरण में की गई शिकायत पर यह कार्रवाई हुई है। मामले की सुनवाई के लिए 8 मई की तारीख तय की गई है।
विज्ञापन


शहर के मोहल्ला भरतवाल निवासी ममता राजपूत महिला कांग्रेस की आगरा जोन की अध्यक्ष हैं। उन्होंने पीएमएफएमई योजना के तहत फ्लोर मिल लगाने के लिए 31 जुलाई 2023 को आवेदन किया। 20 नवंबर 2023 को उनका 40 लाख रुपये का लोन यूनियन बैंक शाखा कचहरी रोड से स्वीकृत हुआ। बैंक ने जय मां दुर्गा इंटरप्राइजेज नगला माकरोल रोहता, आगरा के संचालक सुरेंद्र तोमर के खाते में मशीनों की आपूर्ति के लिए 27 लाख रुपये आरटीजीएस के माध्यम से 20 नवंबर 2023 को भेज दिए थे।

आरोप है कि खाते में भुगतान होने के बाद भी संचालक ने मशीनों की आपूर्ति नहीं की है। बैंक के भेजे गए तीन नोटिस का जवाब भी नहीं दिया। प्राधिकरण सचिव ने यूनियन बैंक के शाखा प्रबंधक, फ्लोर मिल के सामान की सप्लाई करने वाले सप्लायर को नोटिस जारी किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें