फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कांग्रेस के जिला प्रवक्ता की पिटाई, हाथ तोड़ा

विज्ञापन
विज्ञापन
कुरावली। मोहल्ला फर्दखाना में छत पर लगातार चहलकदमी का विरोध करने पर अराजकतत्वों ने कांग्रेस के जिला प्रवक्ता पर हमला बोल दिया। पिटाई में कांग्रेस नेता का हाथ टूट गया। घर की महिलाओं के साथ आरोपियों ने अभद्रता की। पुलिस ने घायल का मेडिकल कराया। तहरीर पर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन

थाना क्षेत्र के मोहल्ला फर्दखाना निवासी शशि भूषण सिंह कांग्रेस के जिला प्रवक्ता हैं। मंगलवार की रात करीब नौ बजे कुछ अराजकतत्व उनकी छत पर आकर चहलकदमी करने लगे। जब छत पर घूमने की वजह पूछी तो उक्त लोगों ने गाली-गलौज करना शुरू कर दिया।
परिवार की महिलाओं के साथ भी अभद्रता करने लगे। विरोध करने पर आरोपियों ने शशि भूषण को पीटना शुरू कर दिया। पिटाई के दौरान उनका हाथ टूट गया। कांग्रेस प्रवक्ता ने आरोप लगाया कि उनका दरवाजा भी क्षतिग्रस्त कर दिया गया। पुलिस ने तहरीर मिलने के बाद घायल का मेडिकल कराया। वहीं तहरीर पर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें