फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

खेत पर लगे तार के करंट से 7 गोवंशीय पशुओं की मौत, आक्रोश

विज्ञापन
विज्ञापन
पटियाली। सिकंदरपुर वैश्य के ग्राम सनौड़ी में खेत में पशुओं से रखवाली के लिए लगाए गए तार में फैले करंट की चपेट में आकर 7 गोवंशीय पशुओं की मौत हो गई। जिससे लोगों में आक्रोश फैल गया। पुलिस ने खेत स्वामी के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है। पशु चिकित्सा विभाग ने पशुओं का पोस्टमार्टम कराने के बाद उनको दफना दिया।
विज्ञापन

खेत स्वामी दिव्या सरन ने अपने खेत में गेहूूं की फसल उगा रखी है। फसल को रात के समय विचरण करने वाले निराश्रित एवं जंगली पशुओं से बचाने के लिए खेत में तारों की बाढ़ लगा रखी है। खेत स्वामी ने तारों में रात के समय करंट प्रवाहित कर दिया। जब गोवंशीय पशु खेत में घुसने का प्रयास कर रहे थे तो उनको तेज करंट लग गया, जिससे सात पशुओं की मौत हो गई। जब ग्रामीणों ने पशुओं को मृत अवस्था में देखा तो आक्रोश फैल गया। काफी संख्या में ग्रामीण मौके पर एकत्रित हो गए। मामले की जानकारी एसडीएम प्रेम नरायन को दी गई। सूचना पर वे स्वय तथा तहसीलदार राजीव निगम मौके पर पहुंच गए। थाना पुलिस भी मौके पर आ गई। एसडीएम ने पशु चिकित्सा विभाग की टीम को बुलाकर पशुओं का पोस्टमार्टम कराया। इसके बाद जेसीबी की सहायता से पशुओं को दफन करा दिया गया। ग्रामीणों ने गांव में निराश्रित पशुओं के लिए गोशाला की मांग की। एसडीएम ने ग्रामीणों को शीघ्र गोशाला निर्माण का भरोसा दिया। गांव के चौकीदार की तहरीर के आधार पर पुलिस ने खेत स्वामी के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है।
ग्रामीण फसल की रखवाली के लिए खेत में ब्लेड, तारों में करंट न फैलाए। पालतू पशुओं को भी रात में न छोड़ेे। ऐसे मामले सामने आने के बाद दोषियों के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी। -प्रेम नरायण एसडीएम
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें